Nautapa 2023: सूर्य का रोहिणी में प्रवेश, आज से अगले 9 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी

Nautapa 2023: ज्योतिष के अनुसार सूर्य के वृषभ राशि में 10 अंश से 23 अंश 40 कला तक के विचरण की अवधि नौतपा कहलाती है।

 Nautapa 2023

Nautapa 2023: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में सूर्य जब चंद्रमा के प्रिय नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करता है तो नौतपा प्रारंभ होता है। आज सूर्य रात्रि में 8 बजकर 58 मिनट से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। नौतपा के नौ दिन सूर्य धरती के सबसे करीब रहता है और इसकी किरणें भारत में लंबवत पड़ती है इसलिए यहां भीषण गर्मी रहती है। नौतपा का सीधा संबंध मानसून से भी होता है। कहा जाता है नौतपा में जितनी भीषण गर्मी होती है उतनी ही अच्छी वर्षा होती है। इस बार नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा। इस बार रोहिणी का निवास समुद्र तट पर और वास रजक के यहां होने से भविष्य में अच्छी वर्षा के संकेत हैं।

नौ दिवस को नौतपा कहा जाता है

सूर्य 25 मई को रात्रि में 8 बजकर 58 मिनट पर वृषभ राशि के 10वें अंश में गोचर प्रारंभ करेगा और 8 जून को 23 अंश 40 कला तक का भोग पूर्ण करेगा। यह अवधि तो कुल 15 दिनों की होती है किंतु इसमें प्रथम के नौ दिवस को नौतपा कहा जाता है। चंद्र के अनुसार देखें तो चंद्रमा के आर्द्रा से स्वाति नक्षत्र तक के भोग काल को नौतपा कहा जाता है।

नौतपा के नौ दिन कैसी रहेगी गर्मी

  • 25 मई : पुष्य नक्षत्र रहेगा। सामान्य गर्मी रहेगी। बादल छाएंगे। पश्चिमी राज्यों में बूंदाबांदी हो सकती है।
  • 26 मई : अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। गर्मी सामान्य रहेगी। तापमान में कमी आएगी। आंधी चल सकती है।
  • 27 मई : मघा नक्षत्र रहेगा। गर्मी बढ़ेगी, बादल छाने से उमस भी परेशान करेगी।
  • 28 मई : पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। तेज गर्मी होगी। बादल छाएंगे। कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।
  • 29 मई : उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। भीषण गर्मी होगी। उसम परेशान करेगी। लू चलने की संभावना।
  • 30 मई : हस्त नक्षत्र रहेगा। गर्मी की तपन तेज होगी। उमस से हाल बेहाल होंगे। वर्षा की संभावना।
  • 31 मई : हस्त-चित्रा नक्षत्र रहेगा। गर्मी से राहत मिलेगी। बादल छाएंगे। वर्षा की संभावना।
  • 1 जून : चित्रा-स्वाति नक्षत्र रहेगा। तापमान में गिरावट आएगी। वर्षा होने की संभावना।
  • 2 जून : स्वाति-विशाखा नक्षत्र रहेगा। गर्मी से राहत रहेगी। वर्षा होने की संभावना रहेगी। तेज हवाएं चलेंगी।

नौतपा में क्या करें

नौतपा के दौरान पुण्य कार्य करना चाहिए। इस दौरान पशु-पक्षियों के लिए छाया, जल-फल, अन्न का प्रबंध करना चाहिए। निशक्तों, गरीबों, भिखारियों, असहायों को जूते-चप्पल, गर्मी से बचाव के साधन भेंट करना चाहिए। प्याऊ लगवाएं, पशुओं के लिए जल ठीये लगवाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+