Nastredamus Predictions 2021: साल 2021 को लेकर नास्त्रेदमस ने की ये भविष्यवाणियां

Nastredamus Predictions 2021: फ्रांसीसी भविष्यवक्ता 'माइकल दी नास्त्रेदमस' किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उनकी ओर से की गई बहुत सारी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। उनकी ही लिखी किताब 'लेस प्रोफेटीस' में कहा गया था कि साल 2020 में पूरी दुनिया एक विचित्र बीमारी की चपेट में आएगी। उनकी इस विचित्र बीमारी को लोगों ने कोरोना वायरस से जोड़कर देखा, क्योंकि इस महामारी ने पूरे विश्व में तबाही मचा दी , पूरी दुनिया इस तरह से किसी वायरस की चपेट में आ जाएगी, ऐसी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी लेकिन 'नास्त्रेदमस' ने इस तरह की बीमारी का जिक्र होना काफी चौंकाने वाला है।

प्राकृतिक आपदाओं का साल रहेगा 2021

प्राकृतिक आपदाओं का साल रहेगा 2021

साल 2021 शुरू होने वाला है, ऐसे सब उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाला साल बेहतर हो, लोगों को इस महामारी से छुटकारा मिले, इसी वजह से बहुत सारे लोगों ने किताबों, इंटरनेट पर 'नास्त्रेदमस' की भविष्वाणियों को अभी से खोजना शुरू कर दिया है। हालांकि 'नास्त्रेदमस' ने साल 2021 के लिए जो लिखा है, वो भी काफी भयानक है यानी कि आने वाला साल भी बहुत सारी प्राकृतिक आपदाओं, परेशानी, बीमारी और खूनी संघर्ष लेकर आ रहा है।

क्लिक करें: वार्षिक राशिफल 2021

 इंसान 'जॉम्बी' बन जाएगा: नास्त्रेदमस

इंसान 'जॉम्बी' बन जाएगा: नास्त्रेदमस

'नास्त्रेदमस' के मुताबिक इस साल पूरा विश्व बहुत सारी गंभीर बीमारियों से ग्रसित रहने वाला है, इस बीमारी से विश्व के संपन्न देश ज्यादा प्रभावित रहने वाले हैं। लोगों के सामने आर्थिक संकट आएगा, लोग भूखमरी का शिकार होगें तो वहीं 'नास्त्रेदमस' ने लिखा है कि इस साल रूस का एक वैज्ञानिक जैविक हथियार विकसित करेगा,जिससे इंसान 'जॉम्बी' बन जाएगा, जो कि असल में काफी खतरनाक होगा।

'लोगों के बीच होंगे भयंकर झगड़े'

'लोगों के बीच होंगे भयंकर झगड़े'

यही नहीं इस वर्ष विश्व को भूकंप, अकाल और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं झेलेगा, जिससे काफी लोग प्रभावित होगें तो वहीं साल 2021 में सूर्य की तबाही का दौर शुरू होगा। लोगों के बीच में जलवायु परिवर्तन को लेकर दिक्कतें शुरू होंगी और उनमें झगड़े होंगे।

फिर से लोगों को डरा रही हैं 'नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी

फिर से लोगों को डरा रही हैं 'नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी

कुल मिलाकर 'नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी फिर से लोगों को डरा रही हैं। आपको बता दें कि 14 दिसंबर 1503 को फ्रांस में जन्मे नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियां सौ छंदों में की है। इनमें 12 शतक बताए जाते हैं। 'नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणियों को पूरी दुनिया में गंभीरता से लिया जाता है, क्योंकि इनमें से लगभग सभी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। 'नास्त्रेदमस' की 'गणना के अनुसार वर्तमान में धरती चंद्रमा की द्वितीय महान चक्र अवधि से गुजर रही है, सन 1889 से शुरू हुई है और सन 2243 में समाप्त होगी, यह अवधि मनुष्य जाति के लिए रजतयुग के समान है। 'नास्त्रेदमस' ने ये भविष्यवाणियां लगभग 500 वर्ष पहले की थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+