Nastredamus Predictions for Year 2020: नास्त्रेदमस ने साल 2020 को लेकर की ये चौंकाने वाली भविष्यवाणियां

नई दिल्ली। फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस का नाम कौन नहीं जानता। इनके द्वारा की गई भविष्यवाणियां समय-समय पर सच होती रही हैं। अब साल 2020 शुरू होने वाला है, ऐसे में अनेक लोगों ने किताबों, इंटरनेट आदि पर नास्त्रेदमस की भविष्वाणियों को तलाशना शुरू कर दिया है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों की पठनीयता इसलिए अधिक होती है क्योंकि इनमें से अधिकांश सच होती रही हैं। वन इंडिया आपके लिए लाया है नास्त्रेदमस की कुछ ऐसी ही भविष्यवाणियां जो साल 2020 के संदर्भ में सटीक हो सकती है।

कौन है नास्त्रेदमस?

कौन है नास्त्रेदमस?

14 दिसंबर 1503 को फ्रांस में जन्मे नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियां सौ छंदों में की है। इनमें 12 शतक बताए जाते हैं। जिनमें से अंतिम दो शतकों के अनेक छंदों का विलोप हो गया है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों को पूरी दुनिया में गंभीरता से लिया जाता है, क्योंकि इनमें से लगभग सभी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस की कालगणना के अनुसार वर्तमान में धरती चंद्रमा की द्वितीय महान चक्र अवधि से गुजर रही है, सन 1889 से शुरू हुई है और सन 2243 में समाप्त होगी। नास्त्रेदमस के अनुसार यह अवधि मनुष्य जाति के लिए रजतयुग के समान है। नास्त्रेदमस ने ये भविष्यवाणियां लगभग 500 वर्ष पहले की थीं।

तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो चुका है?

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में अक्सर किसी बड़े महायुद्ध का जिक्र आता है। बताया जाता है कि यह स्थिति वर्तमान से वर्ष 2025 तक कभी भी बन सकती है। इसमें यह भी कहा गया है कि इस महायुद्ध में भारत निर्णायक और शांतिदूत की भूमिका निभाएगा और विश्व को युद्ध की विभीषिका से उबरने में सहायता करेगा। इस दौरान भारत महागुरु के तौर पर पहचाना जाएगा। इस भविष्यवाणी में किसी महान नेता की ओर भी संकेत किया गया है जो विश्व का प्रिय नेता होगा। इस नेता का जन्म किस देश में होगा इसका स्पष्ट उल्लेख नहीं है। इसलिए भारत समेत अनेक देश इसे अपने-अपने महान नेता के साथ जोड़कर देखते हैं।

क्या मोदी अगले चुनाव में भी बने रहेंगे प्रधानमंत्री?

क्या मोदी अगले चुनाव में भी बने रहेंगे प्रधानमंत्री?

नास्त्रेदमस की एक अन्य भविष्यवाणी की माने तो उन्होंने अपनी बुक 'द प्रोफेसीज" में यह कहा था कि वर्ष 2014 से 2026 तक भारत का नेतृत्व एक ही व्यक्ति के हाथ में होगा। शुरुआत में उसकी नीतियों और व्यवहार से लोगों को चिढ़ होगी, लेकिन बाद में उसके दूरदर्शी निर्णयों के चलते लोग उसे पसंद करने लगेंगे और लंबे समय तक देश की बागडोर उसी के हाथ में सौंपते रहेंगे। भारतीय लोग इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जोड़कर देखते हैं।

प्राकृतिक आपदाएं बरपेंगी?

प्राकृतिक आपदाएं बरपेंगी?

नास्त्रेदमस की धरती के समाप्त होने की भविष्यवाणी भी दुनियाभर में चर्चित रही है। यह भविष्यवाणी उन्होंने इस संदर्भ में की है कि 21वीं शताब्दी धरती के लिए महाप्रलय के समान होगी। एक दिन ऐसा आएगा जब पृथ्वी जलने लगेगी, समुद्र से आग निकलने लगेगी। समुद्र का जल इतना गर्म हो जाएगा कि इसमें रहने वाली जीव-जंतु जिंदा नहीं रह सकेंगे। पृथ्वी पर लोगों का सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। कहीं आग तो कहीं बर्फ से पृथ्वी ढंक जाएगी। भूकंप, सुनामी से धरती का कण-कण हिल जाएगा। इस भविष्यवाणी को पिछले दिनों आई सुनामी, कटरीना समेत अन्य तूफानों से जोड़कर देखा जा रहा है। आने वाले समय में इस तरह की और भी घटनाएं होंगी। इस भविष्यवाणी के संदर्भ में देखा जाए तो गर्मी के दिनों में भयानक गर्मी, कहर बरपाने वाली बारिश हुई और अब ठंड के भयानक होने की आशंका जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+