Vehicle Buying Muhurat in 2021: वाहन खरीदने के मुहूर्त 2021
Vehicle Buying Muhurats 2021: वाहन खरीदने से पहले शुभ मुहूर्त देखना अत्यंत आवश्यक होता है। वाहन खरीदने के बाद लोग उनकी पूजा करवाने मंदिरों में भी जाते हैं। यदि अशुभ मुहूर्त में वाहन खरीद लिए जाएं तो न केवल उनसे जान का खतरा बना रहता है बल्कि वे वाहन शुभ फलदायी नहीं होते। विशेषकर यदि आप व्यावसायिक उद्देश्य के लिए वाहन खरीद रहे हैं तो उससे पहले मुहूर्त अवश्य देखना चाहिए।

कई लोग बस, ट्रक, जीप या ट्रैवल्स के उद्देश्य से चार पहिया वाहन खरीदते हैं लेकिन उस कार्य में उन्हें आशातीत सफलता नहीं मिलती, या तो वे वाहन बार-बार दुर्घटनाग्रस्त होते हैं या कोई न कोई खर्च निकालते रहते हैं। इससे बचने के लिए ही वाहन खरीदते समय शुभ मुहूर्त देख लेना जरूरी होता है।

श्रेष्ठ मुहूर्त- 2021
- मई : 5, 14, 24, 31
- जून : 2, 21, 28
- जुलाई : 2, 16, 26, 29
- अगस्त : 4, 13, 23
- सितंबर : 1, 3, 9
- अक्टूबर : 8, 15, 20, 21, 28, 29
- नवंबर : 3, 15, 24, 25
- दिसंबर : 1, 10, 13












Click it and Unblock the Notifications