प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इसे ध्यान से पढ़ें...

कुंडली में ऐसे कई योग-दुर्योग होते हैं जिनके कारण लड़का-लड़की के विवाह में बाधा आती है, इसका समाधान भी ज्योतिष में बताया गया है।

नई दिल्ली। आजकल के युवाओं की पहली प्राथमिकता करियर और फिर विवाह आता है, लेकिन करियर बनाने के चक्कर में युवाओं की उम्र निकल जाती है और फिर योग्य जीवनसाथी मिलना मुश्किल हो जाता है। शादी जीवन का अहम पड़ाव माना जाता है इसलिए समय पर संतानों का विवाह न हो पाए तो माता-पिता का चिंतित होना स्वाभाविक है।read also : कहीं आपके घर में भी ऐसी स्त्री तो नहीं....वरना...

प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो इसे ध्यान से पढ़ें...
यदि बेटा है तो अभिभावकों की ख्वाहिश होती है कि एक अच्छी बहू घर में आए और बेटी है तो उसे अच्छा घर-परिवार और पति मिले। कई बार उचित वर या वधू नहीं मिलने के कारण भी विवाह टलता जाता है। इससे युवाओं के साथ-साथ पूरे परिवार में एक अजीब सा तनाव का माहौल बन जाता है।

लड़का-लड़की के विवाह में बाधा आती है

ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में ऐसे कई योग-दुर्योग होते हैं जिनके कारण लड़का-लड़की के विवाह में बाधा आती है, इसका समाधान भी ज्योतिष में बताया गया है। यदि सही ज्ञान रखने वाले ज्योतिषी से सलाह ली जाए तो विवाह में आ रही अड़चनों को समय रहते दूर किया जा सकता है। आइये देखते हैं वे कौन-कौन से ज्योतिषिय उपाय हैं जो विवाह कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने में सक्षम हैं।

उपाय

उपाय

पुखराज रत्न

विवाह संबंधी कार्यों का प्रतिनिधि ग्रह बृहस्पति होता है। बृहस्पति यदि कुंडली में नकारात्मक प्रभाव दिखा रहा है तो विवाह में रुकावट उत्पन्न होती है। विवाह की बात हर बार बनते-बनते अटक जाती है। यहां तक कि सगाई होने के बाद संबंध टूट जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए बृहस्पति को अनुकूल बनाने के उपाय किए जाते हैं। बृहस्पति का रत्न पुखराज होता है। इसे धारण करने से व्यक्ति की कुंडली में यदि बृहस्पति बुरे प्रभाव दिखा रहा है तो वह ठीक हो जाता है यदि युवक या युवती का विवाह नहीं हो पा रहा है तो किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर पुखराज पहना जा सकता है। पुखराज को हमेशा स्वर्ण की अंगूठी में तर्जनी अंगुली में पहना जाता है। 6, 8, और 12 कैरेट का पुखराज नहीं पहना जाता है।

रोज क्वार्ट्ज:

रोज क्वार्ट्ज:

रोज क्वार्ट्ज यानी पिंक स्फटिक प्रेम संबंधों को मजबूत बनाने का काम करता है। यह मूल रूप से प्रेमी-प्रेमिकाओं को पहनना चाहिए लेकिन यदि विवाह में रूकावट आ रही है तो रोज क्वार्ट्ज की माला पहनी जा सकती है। दिल के आकार का रोज क्वार्ट्ज घर के उत्तर-पूर्वी दिखा में भी रखा जा सकता है। या युवक-युवती के बेडरूम में भी रखा जा सकता है। विवाह होने के बाद यदि पति-पत्नी के संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं तो बेडरूम में रखा रोज क्वार्ट्ज उनके संबंधों में नई उर्जा का संचार करेगा। संबंध प्रेमपूर्ण बनेंगे।

एक्वामरीन स्टोन

एक्वामरीन स्टोन

यह स्टोन उन लोगों को पहनना चाहिए जिनका वैवाहिक जीवन संकट में चल रहा है। जिनका अपने जीवनसाथी से मनमुटाव हो, तनाव हो, झगड़ा हो। यदि ऐसे व्यक्ति एक्वामरीन पेंडेंट पहनेंगे तो उनके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। इसे धारण करने से सेक्स लाइफ भी अच्छी रहती है। जो लोग विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं और लाख प्रयासों के बावजूद बात नहीं बन पा रही है तो ऐसे युवक-युवती एक्वामरीन से बनी कोई भी ज्वैलरी हमेशा धारण करें। जल्द लाभ होगा। इससे परिवार में संतुलन बना रहता है।

शुक्र यंत्र

शुक्र यंत्र

शुक्र ग्रह जीवन में भोग-विलास, भौतिक सुख, यौन सुख, कामेच्छा का कारक ग्रह है। शुक्र की स्थिति कुंडली में ठीक नहीं है तो व्यक्ति के जीवन में हमेशा यौन सुख की कमी बनी रहती है और उसका वैवाहिक जीवन कलहपूर्ण हो जाता है। शुक्र की खराब की स्थिति विवाह और प्रेम संबंधों के लिए भी हानिकारक है। शुक्र को प्रसन्न करने के लिए इसके यंत्र का सहारा लिया जाता है। शुक्र यंत्र की स्थापना से शुक्र के बुरे प्रभाव तुरंत नष्ट होते हैं और प्रेम संबंधों में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उन्हें शुक्र यंत्र की स्थापना उसका नियमित दर्शन-पूजन करना चाहिए।

गुरु यंत्र

गुरु यंत्र

विवाह के प्रतिनिधि ग्रह गुरु की खराब स्थिति भी विवाह में बाधा उत्पन्न करती है। जिस तरह शुक्र यंत्र से प्रेम विवाह के रास्ते खुलते हैं उसी तरह गुरु यंत्र भी विवाह में आ रही बाधा समाप्त करने में सक्षम है। गुरु यंत्र को गुरुवार के दिन घर में लाकर पूजा स्थान में स्थापित करें और नियमित उसके दर्शन करें। प्रत्येक गुरुवार को यंत्र पर पीले पुष्प चढ़ाएं। संभव हो तो गुरुवार को व्रत करें गाय को सात केले प्रत्येक गुरुवार खिलाएं। 7 गुरुवार करने से चमत्कारिक रूप से परिणाम दिखाई देगा।

इनके अलावा कई और योग होते हैं जिनके कारण विवाह में रूकावट आती है। इसलिए कुं्रडली किसी योग्य ज्योतिषी को दिखाकर सलाह लें और उसी के अनुरूप उपाय करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+