26 अक्टूबर को बुध करेगा वृश्चिक में गोचर, जानिए क्या होगा आपकी राशि पर असर

नई दिल्ली।ज्ञान, बुद्धि, विवेक, व्यापार-व्यवसाय और शिक्षा का प्रतिनिधि ग्रह बुध 26 अक्टूबर 2018 को तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। यह ग्रह 26 अक्टूबर को रात्रि 8.55 बजे वृश्चिक में प्रवेश करेगा और फिर इसी राशि में 1 जनवरी 2019 को सुबह 10 बजे तक रहेगा। बुध के इस गोचर के कारण सभी राशि वाले जातक प्रभावित होंगे। चूंकि बुध का आधिपत्य मनुष्य की वाणी पर भी होता है इसलिए ध्यान रहे जिन लोगों की कुंडली में बुध खराब स्थिति में है वे बोलचाल में सावधानी रखें, अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं चंद्र राशि के अनुसार अलग-अलग राशि वालों के लिए बुध के इस गोचर का क्या प्रभाव रहेगा...

26 अक्टूबर को बुध करेगा वृश्चिक में गोचर

26 अक्टूबर को बुध करेगा वृश्चिक में गोचर

  • मेष : राशि चक्र की पहली राशि मेष के लिए बुध अष्टम स्थान में गोचर करेगा। आठवां स्थान शारीरिक स्वास्थ्य से संबधित है इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोई पुराना रोग दोबारा उभर सकता है। इस दौरान आपके सगे-संबंधियों को भी कोई बीमारी परेशान करेगी। हालांकि आर्थिक स्थिति के लिए यह गोचर कुछ हद तक शुभ रहेगा। इसके प्रभाव से रूका हुआ पैसा लौट आने के संकेत हैं। ऋ ण लेकर नया घर या वाहन खरीदने का रास्ता खुलेगा।
  • वृषभ : वृषभ राशि के लिए बुध का गोचर सप्तम भाव में होगा। यह जीवनसाथी का भाव है इसलिए दांपत्य जीवन में बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा। नया प्रेम प्रस्ताव मिलेगा और पुराने प्रेम संबंधों को विवाह की ओर अग्रसर करने में कामयाब होंगे। इस राशि वालों के भौतिक सुखों में वृद्धि होगी और अपनी कार्यकुशलता के दम पर प्रमोशन हासिल करने में सफलता मिलेगी। हालांकि एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आपको पैसा बचाने की प्रवृत्ति खुद में डेवलप करना होगी।
  • मिथुन : मिथुन राशि के लिए बुध का गोचर छठे भाव में होगा। यह रोग और शत्रु का स्थान है। यदि आप बीमारियों से घिरे हुए हैं, तो यह गोचर आपके लिए शुभ होगा। बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। हालांकि बड़ी बीमारियों के मामले में किसी तरह की लापरवाही न बरतें। गोचर के प्रभाव से शत्रुओं को परास्त करने में कामयाब होंगे। आर्थिक मुश्किलों का कुछ हद तक समाधान होता नजर आ रहा है। साथ ही फिजुलखर्ची पर लगाम लगाना होगी।

धार्मिक यात्रा के योग

धार्मिक यात्रा के योग

  • कर्क : इस राशि के लिए बुध का गोचर पंचम स्थान में होगा। इस राशि के लिए यह गोचर मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। यदि आप बिजनेस में हैं तो अपने बौद्धिक कौशल के दम पर कोई बड़ा प्रोजेक्ट हासिल करने में सफलता मिलेगी। आर्थिक मोर्चों पर लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। उन्हें सफलता मिलेगी। दूसरी ओर जीवनसाथी और संतान के साथ किसी मामले को लेकर गलतफहमी हो सकती है।
  • सिंह : सिंह राशि के लिए चतुर्थ स्थान में बुध प्रवेश करने वाला है। यह सुख स्थान है इसलिए बुध के प्रभाव से जीवन सुखमय होगा। धन-संपत्ति के मामलों में जीत मिलेगी। पुराना किया गया निवेश लाभ देगा। भूमि, भवन, संपत्ति, वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता का साथ और आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन, बिजनेस में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ किसी सुखमय यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग विदेश यात्रा करेंगे।
  • कन्या : कन्या राशि के लिए बुध तीसरे स्थान में गोचर करेगा। आपमें दृढ़ निश्चय और स्पष्टवादिता आएगी। पारिवारिक मामलों में अपना पक्ष दमदारी से रख पाएंगे। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, स्थानांतरण के योग बनेंगे। नए दोस्त बनेंगे, लेकिन पुराने दोस्तों के साथ किसी प्रकार का विवाद करने से बचें। स्वयं और जीवनसाथी की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मनोरंजक या धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
  • सतर्क रहते हुए कार्य करें

    सतर्क रहते हुए कार्य करें

    • तुला : इस राशि के लिए बुध द्वितीय स्थान यानी धन भाव में गोचर करेगा। गोचर के प्रभाव से आर्थिक संपन्न्ता आएगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नए प्रेम संबंध बनेंगे। आपके आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होगी। अविवाहितों के विवाह की बात पक्की होने के योग हैं। अपने मधुर व्यवहार के कारण हर किसी का दिल जीतने में कामयाब होंगे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा-पद प्राप्त होगा।
    • वृश्चिक : इस राशि के लग्न स्थान में बुध का प्रवेश शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा। एक से अधिक जगह से धन आने के योग बन रहे हैं। सामाजिक जीवन में आपके कार्यों को सराहना और सम्मान मिलेगा। बुध के गोचर के दौरान एक बात का विशेष ध्यान रखें कि अपने क्रोध को कंट्रोल करके रखना होगा, वरना बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। इसलिए सतर्क रहते हुए कार्य करें।
    • धनु : धनु राशि के लिए बुध 12वें स्थान में आने वाला है। यह व्यय स्थान है इसलिए बेकार के खर्चों पर लगाम लगाना होगी। पैसों की बचत करने की आदत डालें। व्यापारियों के लिए समय उत्तम रहेगा। उन्हें कार्य के सिलसिले में दूरस्थ देशों की यात्रा करना पड़ सकती है। नौकरीपेशा के लिए भी समय उत्तम रहेगा, बस उन्हें अपनी बुरी आदतों से बचकर रहना होगा। कोई पुराना संबंध परेशानी में डाल सकता है। विरोधी उग्र रूख अपना सकते हैं।
    •  आर्थिक लाभ का समय

      आर्थिक लाभ का समय

      • मकर : इस राशि के लिए बुध आय स्थान यानी 11वें भाव में प्रवेश करेगा। इस राशि के लिए आर्थिक लाभ का समय रहेगा। रूके कार्य पूर्ण होंगे। अपने लक्ष्यों और संकल्पों को पूरे आत्मविश्वास और दृढ़ता से पूरा करने में कामयाब होंगे। आय के नए स्रोत मिलेंगे। भूमि, भवन, संपत्ति के कार्य होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे। दोस्तों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस राशि वालों के लिए समय शुभ है इसलिए इसका सही दिशा में उपयोग करें।
      • कुंभ : कुंभ राशि के लिए दशम स्थान में बुध का गोचर मिलाजुला फल देगा। एक ओर जहां आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी और आप बड़े फैसलों का तर्कपूर्ण ढंग से निर्वहन करेंगे, वहीं कुछ पारिवारिक मामलों में कमजोर पड़ जाएंगे। गोचर के दौरान कोई ऐसी घटना होगी, जिससे मन दुखी हो जाएगा। बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत रहेगी।
      • मीन : मीन राशि के लिए नवम स्थान में बुध का गोचर होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपने संबंधों का लाभ आर्थिक तरक्की के लिए लेंगे। व्यापारियों को साझेदारी में किए गए कार्य से लाभ होगा, लेकिन पारदर्शिता रखना जरूरी होगी। सामाजिक जीवन में कोई सम्मान मिल सकता है। मीडिया, लेखन और फिल्म से जुड़े मीन राशि के जातकों को बड़ी सफलता मिलने वाली है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+