Mercury Transit in Gemini: बुध का राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा असर?
नई दिल्ली, 26 मई। ग्रहों में राजकुमार कहलाने वाले बुध आज प्रात: 8.55 बजे स्वराशि मिथुन में गोचर कर गए हैं। मात्र पांच दिन बाद अर्थात् 30 मई को सूर्योदय पूर्व तड़के 4.05 बजे वक्री हो जाएंगे और 3 जून को सूर्योदय पूर्व रात्रि में 2 बजकर 11 मिनट पर वक्री अवस्था में पुन: वृषभ राशि में लौट आएंगे। इस प्रकार मात्र 9 दिनों में वापस मिथुन से वृषभ राशि में आ जाएंगे। संयोग की बात यह कि 3 जून को ही प्रात: 6 बजकर 14 मिनट पर बुध पश्चिम में अस्त भी हो जाएंगे। इसके बाद 7 जुलाई 2021 को प्रात: 11.05 बजे पुन: मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

बुध का अस्त होना, वक्री होना, वृषभ से मिथुन, मिथुन से वृषभ और पुन: वृषभ से मिथुन में गोचर करना 43 दिन के समय में बुध में इतने सारे बदलाव के कारण सामान्य जन जीवनव से लेकर प्रकृति, पर्यावरण, प्राणियों, मौसम आदि पर कई तरह के अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे।
किस राशि पर क्या प्रभाव
- मेष : मंगल के साथ मिथुन में बुध का आना इस राशि के शुभ प्रभाव बढ़ाएगा। लाभ होगा, पैसा आएगा। पराक्रम बढ़ेगा।
- वृषभ : शुभ प्रभाव में वृद्धि होगी लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक स्थिति में संयम बरतें। खर्च बढ़ेगा।
- मिथुन : शुभ रहेगा। वाणी के दम पर सफल होंगे। शारीरिक मजबूती मिलेगी। रोग दूर होंगे। पिता का सहयोग मिलेगा।
- कर्क : खर्च बढ़ेगा। आय के साधन भी मिलेंगे। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। नेत्र रोग आ सकते हैं।
- सिंह : आय के साधन बढ़ेंगे। पैसा आएगा। तरक्की मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रोग मुक्ति मिलेगी।
- कन्या : नौकरी व्यापार में उन्नति होगी। वाणी का शुभ फल मिलेगा। अपने मुताबिक काम करवाने में सफल होंगे।
- तुला : भाग्य का साथ मिलेगा। शारीरिक मानसिक सुख-शांति मिलेगी। आय के साधन मिलेंगे। संपत्ति खरीदेंगे।
- वृश्चिक : पेट रोग परेशान करेंगे। शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। आर्थिक संकट आ सकता है। अचानक यात्रा होगी।
- धनु : जीवनसाथी से परेशानी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक कष्ट महसूस होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
- मकर : रोग उभरने के संकेत हैं। शारीरिक कष्ट हो सकता है। आर्थिक परेशानी महसूस होगी। पैसों का आगमन धीमा होगा।
- कुंभ : संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वयं यात्राएं करने से बचें। शारीरिक कष्ट होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
- मीन : पैसों का आगमन बेहतर रहेगा। सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। रोगों से मुक्ति मिलेगी। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।
ये उपाय करें
बुध के इतने सारे परिवर्तनों के दौरान आने वाली परेशानियों से बचने के लिए भगवान श्री गणेश के हरे रंग की मूर्ति का नित्य पूजन करें। पेड़ पौधों की सेवा करें। तुलसी, पीपल आदि में नियमित रूप से जल अर्पित करें। गाय को हरा चारा या हरे धनिया खिलाएं।












Click it and Unblock the Notifications