मुस्लिम लड़की को पहली बार देखते ही दीवाने हो गए थे Manoj Bajpayee, ऐसे की लव मैरिज, क्या है प्यार की कहानी?
Manoj Bajpayee Birthday: बॉलीवुड के दमदार और बेहतरीन कलाकारों में शुमार मनोज बाजपेयी आज यानी 23 अप्रैल 2026 को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक छोटे से गांव से निकलकर हिंदी सिनेमा और ओटीटी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने तक का उनका सफर किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं है।
असाधारण कलाकार हैं मनोज बाजपेयी
अपनी लाजवाब एक्टिंग, संघर्ष भरे करियर और दिलचस्प निजी जिंदगी के कारण मनोज बाजपेयी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। इस खास मौके पर जानते हैं उनके जीवन के उन पहलुओं के बारे में, जो उन्हें एक आम इंसान से असाधारण कलाकार बनाते हैं।

मनोज बाजपेयी की पर्सनल लाइफ फिल्मी कहानी से कम नहीं
आपको बता दें कि नेशनल अवॉर्ड विनर मनोज बाजपेयी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं और OTT के आने के बाद उनकी एक्टिंग को एक नया आयाम मिला है। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी मूवी देने वाले मनोज बाजपेयी की पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है।
आपको बता दें कि बिहार के रहने वाले मनोज बाजपेयी ने एक मुस्लिम लड़की (एक्ट्रेस शबाना रजा) से लव मैरिज की है। मनोज बाजपेयी और शबाना रजा की जोड़ी बॉलीवुड के पावर कपल्स में गिनी जाती है।
मनोज बाजपेयी की पहली शादी हुई थी नाकाम
-बेहतरीन एक्टिंग के लिए फेमस मनोज बाजपेयी ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा से लाइमलाइट से दूर रखा है। बहुत कम लोग जानते हैं कि मनोज बाजपेयी की दो शादियां हुई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्मों में आने से पहले मनोज बाजपेयी ने बिहार के बेलवा में अपने माता-पिता की मर्जी से अरेंज मैरिज की थी।
-इस शादी के कुछ समय बाद ही मनोज बाजपेयी अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चले गए थे जबकि उनकी पत्नी गांव में ही रह गई थीं। ऐसे में धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरी बढ़ने लगी और ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। आपको बता दें कि एक्टर की पहली पत्नी की पहचान आज तक एक रहस्य बनी हुई है और मनोज बाजपेयी ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की है।
'शबाना को पहली बार देखते ही हो गया था प्यार'
-वहीं इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद मनोज बाजपेयी ने एक्ट्रेस शबाना रजा से शादी की जो कि नेहा के नाम से भी जानी जाती हैं। मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि शबाना रजा को पहली बार देखते ही उन्हें प्यार हो गया था।
-मनोज बाजपेयी ने हनसल महेता की पार्टी का किस्सा याद करते हुए कहा था- शबाना रजा ऑयली बालों के साथ पार्टी में पहुंची थीं लेकिन उनकी सादगी और बेफिक्र अंदाज ने मुझे इतना आकर्षित किया था कि मैं उनकी खूबसूरती में खो गया था। बड़े इवेंट में भी लोगों की परवाह न करना और खुद जैसा होना, उनकी यही बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आई थी।
शबाना ने 'नेहा' नाम से फिल्मों में किया काम
-मनोज बाजपेयी ने आगे बताया था- पहली मुलाकात के बाद ये रिश्ता गहराता चला गया। अलग धर्म होने के बावजूद, मैंने अपने प्यार को प्राथमिकता दी और साल 2006 में शबाना से शादी कर ली। वहीं साल 2011 में हमारी बेटी अवा नायला बाजपेयी का जन्म हुआ था। मनोज बाजपेयी ने आगे कहा- सच्चा प्यार निभाना आसान नहीं होता और मजबूत रिश्ते के लिए अपने अहंकार को छोड़ना पड़ता है।
-आपको बता दें कि शादी के बाद शबाना रजा ने बॉलीवुड फिल्मों में नेहा नाम से काम किया था। उन्होंने फिल्म 'करीब' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था, जिसमें वह बॅाबी देओल के साथ नजर आई थीं।
मनोज बाजपेयी का शनादर फिल्मी करियर
-मनोज बाजपेयी का सफर एक छोटे से गांव से शुरू होकर इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स तक पहुंचने की कहानी है। बिहार के बेलवा गांव में जन्मे मनोज बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे लेकिन उनका रास्ता बिल्कुल आसान नहीं था। दिल्ली आकर उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में कई बार आवेदन किया लेकिन 4 बार रिजेक्ट हुए।
-इसके बावजूद मनोज बाजपेयी ने हार नहीं मानी और थिएटर करते रहे। साल 1994 में 'द्रोहकाल' और 'बैंडिट क्वीन' जैसी फिल्मों में छोटे रोल से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की लेकिन असली पहचान उन्हें 'सत्या' मूवी में भीकू म्हात्रे के किरदार से मिली, जिसने उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिलाया और रातों-रात स्टार बना दिया था।
-इसके बाद 'शूल' और 'पिंजर' जैसी फिल्मों में मनोज बाजपेयी के अभिनय को खूब सराहा गया। हालांकि सफलता के बाद भी उनका करियर हमेशा स्मूथ नहीं रहा। साल 2000 के बाद से उनकी कई फिल्में फ्लॉप रहीं और उन्हें संघर्ष का सामना करना पड़ा था। हालांकि साल 2010 में 'राजनीति' और 2012 में 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्मों ने उनके करियर को फिर से नई ऊंचाई दी।
-इसके बाद 'अलीगढ़' और 'भोंसले' जैसी फिल्मों में मनोज बाजपेयी के शानदार अभिनय ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिलाया। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज से उन्होंने नई पहचान बनाई और आज वह अपनी वर्सेटिलिटी और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक ऐसे अभिनेता, जिन्होंने हर गिरावट के बाद खुद को और मजबूत बनाकर साबित किया कि असली टैलेंट कभी खत्म नहीं होता।












Click it and Unblock the Notifications