Heatwave Alert: भीषण गर्मी के बीच Arvind Kejriwal की अपील-‘मजदूरों का रखें खास ख्याल'

Arvind Kejriwal Heatwave Advisory: देश में सूरज की तपिश अब जानलेवा होने लगी है। आज का तापमान 42°C से 44°C के बीच रहने का अनुमान है, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सबसे मेहनतकश वर्ग हमारे 'मजदूरों' के लिए एक बड़ी मानवीय अपील और निर्देश जारी किया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने लोगों से खास अपील की है।

उन्होंने कहा कि इस तेज गर्मी का सबसे ज्यादा असर मज़दूर वर्ग पर पड़ रहा है, जो खुले आसमान के नीचे काम करने को मजबूर हैं।

arvind-kejriwal-heatwave-advisory-

'मज़दूरों पर सबसे ज्यादा असर' लोगों से की खास अपील

AAP प्रमुख ने सोशल मीडिया पर कहा- "भीषण हीटवेव का सबसे भयावह प्रभाव हमारे मज़दूर भाई-बहनों पर पड़ रहा है...अगर आपके घर या आसपास कोई श्रमिक काम कर रहे हैं, तो उनके लिए हाइड्रेशन और कूलिंग पॉइंट की उचित व्यवस्था करें। दोपहर की तीव्र धूप के समय उन्हें विश्राम का अतिरिक्त समय दें। सड़क किनारे कोई श्रमिक काम करता दिखे, तो उनसे पानी के लिए ज़रूर पूछें। हमारे श्रमिक भाई-बहनों की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।"

AAP प्रमुख ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अगर उनके घर या आसपास कोई श्रमिक काम कर रहा है, तो उनके लिए पानी (हाइड्रेशन) और ठंडक (कूलिंग पॉइंट) की व्यवस्था जरूर करें। उन्होंने यह भी कहा कि दोपहर की तेज धूप के समय श्रमिकों को अतिरिक्त आराम दिया जाए, ताकि वे लू और हीट स्ट्रोक से बच सकें।

AAP Haryana: रोहतक में बाबा साहेब की प्रतिमा टूटने पर तनाव, अनुराग ढांडा बोले- BJP सरकार में अपराधी बेलगाम
AAP Haryana: रोहतक में बाबा साहेब की प्रतिमा टूटने पर तनाव, अनुराग ढांडा बोले- BJP सरकार में अपराधी बेलगाम

सड़क किनारे काम करने वालों का रखें ध्यान

केजरीवाल ने खास तौर पर उन लोगों का जिक्र किया जो सड़कों के किनारे काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी कोई श्रमिक काम करता दिखे, तो उन्हें पानी के लिए जरूर पूछें और जरूरत पड़ने पर मदद करें। उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि मज़दूरों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे समय में छोटी-छोटी मदद भी किसी की जान बचा सकती है।

देशभर में बढ़ती गर्मी

गौरतलब है कि इन दिनों उत्तर भारत समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी लोगों को सावधानी बरतने और धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं।

भीषण गर्मी के इस दौर में अरविंद केजरीवाल की यह अपील समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करने की कोशिश है। अगर हर व्यक्ति अपने आसपास काम कर रहे श्रमिकों का थोड़ा ध्यान रखे, तो इस तपती गर्मी में कई जिंदगियों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

'हमारी सोच एक जैसी', तमिलनाडु चुनाव के बीच CM स्‍टालिन से मिले AAP मुखिया केजरीवाल, क्‍यों बोली ये बात?
'हमारी सोच एक जैसी', तमिलनाडु चुनाव के बीच CM स्‍टालिन से मिले AAP मुखिया केजरीवाल, क्‍यों बोली ये बात?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+