नंदीग्राम में पोलिंग एजेंट को हिरासत में लेने पर बवाल! सुवेंदु अधिकारी ने EC से की हस्तक्षेप की मांग

West Bengal Elections 1st Phase Voting: पश्चिम बंगाल में आज 152 सीटों के लिए पहले चरण की वोटिंग हो रही है। बंगाल की सबसे हाई-प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में वोटिंग के दौरान सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है।

सुवेंदु का दावा है कि पुलिस प्रशासन सत्तारूढ़ दल के इशारे पर काम कर रहा है और भाजपा के पोलिंग एजेंटों को निशाना बनाया जा रहा है। आइए जानतें हैं सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा और नंदीग्राम में ग्राउंड जीरो पर क्या हालात हैं?

Suvendu Adhikari

पोलिंग एजेंट को हिरासत में लेने पर भड़के सुवेंदु

सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि पिंगला पुलिस स्टेशन के प्रभारी चिन्मय प्रमाणिक निष्पक्षता से काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके एक पोलिंग एजेंट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जो चुनाव प्रक्रिया की शुचिता पर बड़ा सवाल है।

सुवेंदु ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल और पुलिस पर्यवेक्षक से शिकायत करते हुए उक्त अधिकारी को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।

'मेरी लड़ाई TMC के गुंडों से है, किसी धर्म से नहीं'

मीडिया से बात करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया।

सुवेंदु ने कहा, 'हत्या का आरोपी शेख शाहउद्दीन मतदाताओं को धमका रहा है। मैं किसी चीज से नहीं डरता। मेरी लड़ाई किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि टीएमसी के गुंडों के खिलाफ है।'

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि बिनपुर और खड़गपुर जैसे इलाकों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है और कुछ पोलिंग एजेंटों को वहां से हटा दिया गया है।

तनाव के बीच केंद्रीय बलों पर जताया भरोसा

नंदीग्राम में मतदान से एक दिन पहले भी भारी बवाल हुआ था, जहां टीएमसी और भाजपा दोनों ने एक-दूसरे के घरों में तोड़फोड़ और हमले के आरोप लगाए थे। हालांकि, वोटिंग के दिन सुवेंदु ने चुनाव आयोग और केंद्रीय सुरक्षा बलों की भूमिका की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रण में है और 'वो' (विरोधी) ज्यादा गड़बड़ी नहीं कर पाए।

वोटरों से अपील: 'परिवर्तन के लिए BJP को चुनें'

सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम की जनता से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने अपना राजनीतिक संदेश स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य में बदलाव की जरूरत है और जनता को भाजपा को जिम्मेदारी देनी चाहिए। उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान की प्रार्थना करते हुए विश्वास जताया कि जीत उनकी ही होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+