Srinidhi Chidambaram: 'मैंने वोट डाल दिया', कौन हैं श्रीनिधि चिदंबरम? लोगों ने बताया Beauty with Brain
Srinidhi Chidambaram: तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में आज मतदान हो रहा है, सुबह से ही लोगों के बीत मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 40 डिग्री के तापमान में भी लोग वोटिंग लाइन में लगे हैं और इसी के चलते सुबह 11 बजे तक तमिलनाडु में 37.56% तक वोटिंग हुई है। आम से लेकर खास तक में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर जबरदस्त जोश देखा जा रहा है।
तो वहीं कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने भी आज सुबह-सुबह अपनी पत्नी और बेटी के साथ वोट डाला और तीनों ने ब्लू ईंक वाली फिंगर भी लोगों को दिखाई। हालांकि मीडिया से बातचीत में कार्ति चिदंबरम की पत्नी श्रीनिधि ने खुद को राजनीतिक बयान से बचाने की कोशिश की।

उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि 'मैंने अपना वोट डाल दिया है। चुनाव के सभी दिन उत्सव के दिन होते हैं। मुझे लगता है कि यह लोकतंत्र की जीत है, मुझे खुशी है कि लोग आ रहे हैं और वोट डाल रहे हैं,मैंने भी आम नागरिक की तरह अपना वोट डाला है और अब मैं घर जा रही हूं, मैं कोई पाॉलिटिकल बयान नहीं देना चाहती हूं।'
'ये Beauty with Brain हैं', श्रीनिधि चिदंबरम के लोग हुए फैन
जिसके बाद श्रीनिधि चिदंबरम लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गईं और लोग उनकी सादगी के मुरीद हो गए और तारीफ करने लगे। कुछ लोगों ने कहा कि 'नेताओं की पत्नी को इनसे सीखना चाहिए।' तो एक यूजर ने लिखा कि 'ये सच मायने में Beauty with Brain हैं'। आपको बता दें कि आमतौर पर मीडिया और राजनीतिक मंच से काफी दूर रहने वाली श्रीनिधि चिदंबरम देश की एक जानी-मानी भरतनाट्यम डांसर और पेशे से डॉक्टर हैं।

पिता रह चुके हैं सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश
वो चेन्नई में अपोलो अस्पताल में काम करती हैं। दंपति की एक बेटी है जिसका नाम अदिति नलिनी चिदंबरम है। श्रीनिधि एक प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं; उनके पिता, पी.एस. कैलासम, सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश थे तो वहीं उनकी मां सौंद्र कैलासम मशहूर तमिल लेखिका और कवियत्री रही हैं। श्रीनिधि चिकित्सा, कला और सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं।
सभी को वोट जरूर देना चाहिए: कार्ति चिदंबरम
आपको बता दें कि श्रीनिधि चिदंबरम ने तो वोट डालने के बाद कुछ नहीं कहा लेकिन उनके पति कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने जरूर मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'सिर्फ़ युवाओं को ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों को वोट देना चाहिए जो वोट देने के लिए रजिस्टर्ड हैं। वोट देना, जहां एक तरफ़ हमारा सौभाग्य है, वहीं दूसरी तरफ़ यह हमारा अधिकार और कर्तव्य भी है।'

'हमें बहुत समझदारी से चुनाव करना चाहिए'
'दुनिया के सभी लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं है। कई देश ऐसे हैं जहां लोकतंत्र नहीं है; हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि भारत एक काम करने वाला लोकतंत्र है और हमें अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए। हमें बहुत समझदारी से चुनाव करना चाहिए। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें हमें सोच-समझकर फ़ैसला लेना होता है, आपको उम्मीदवारों को देखना चाहिए, पार्टियों को देखना चाहिए, पार्टियों के नेतृत्व और उनकी नीतियों को देखना चाहिए, और पूरी ज़िम्मेदारी के साथ वोट देना चाहिए।'

4 मई को आएंगे चुनावी परिणाम, क्या स्टालिन की होगी वापसी?
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने राज्यभर में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यहां DMK गठबंधन (नेतृत्व: एम.के. स्टालिन) और AIADMK-एनडीए गठबंधन (नेतृत्व: एडप्पडी के. पलानीस्वामी) के बीच मुख्य मुकाबला है, दोनों पार्टियों ने जमकर चुनाव प्रचार किया है, अब दोनों में कौन इस रण में बाजी मारता है, ये तो 4 मई को पता चलेगा जब चुनावी नतीजे आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications