Julia Varvaro Controversy: शुगर डैडी से पैसे मांगे-गांजे की शौकीन, सस्पेंड हुई ट्रंप की फीमेल सिक्योरिटी ऑफिसर

Julia Varvaro Controversy: पिछले कुछ दिनों से ट्रंप प्रशासन के अधिकारी और मंत्री किस्मत के निशाने पर हैं। पहले पाम बॉन्डी और शावेज, फिर पीट हेगसेथ पर जांच की तलवार, फिर काश पटेल पर शराब की लत के आरोप और अब उनकी सिक्योरिटी में तैनात उनकी करीबी अधिकारी जूलिया वारवारो को शुगर डैडी (बिना विवाह के बनाया गया अधेड़ या बूढ़ा पार्टनर) से पैसे मांगने और पैसों की धोखाधड़ी करने पर सस्पेंड कर दिया गया है। ये पैसे कोई मामूली रकम नहीं थी बल्कि लाखों डॉलर में थे।

तीन में महीने में खर्च करवाए $40,000

29 साल की जवान और खूबसूरत वारवारो को बुधवार को छुट्टी पर भेजा गया। उन पर यह कार्रवाई उनके पूर्व-बॉयफ्रेंड द्वारा होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) में शिकायत दर्ज कराने के बाद हुई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि वारवारो ने उनके तीन महीने के रिश्ते के दौरान उससे $40,000 (3677000 भारतीय रुपए) की धोखाधड़ी की।

Julia Varvaro Controversy

पुराने विवाद के बीच नया मामला,

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब पहले से ही ट्रंप प्रशासन विवादों में घिरा हुआ है। "शुगर डैडी" से जुड़े ये आरोप पूर्व DHS सचिव Kristi Noem के पति बायरोन की तस्वीरें सामने आने के एक महीने से भी कम समय बाद आए हैं। उन तस्वीरों में बायरोन को तीन अलग-अलग महिलाओं को भेजे गए निजी संदेशों में क्रॉस-ड्रेसिंग (जेंडर के विपरीत कपड़े पहनने) करते हुए देखा गया था। इस नए विवाद ने प्रशासन के सामने एक और नैतिक चुनौती खड़ी कर दी है।

हिंज से शुरू हुई थी डेटिंग

DHS के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद वारवारो को प्रशासनिक छुट्टी पर भेज दिया गया है और वह अब उप-सहायक सचिव के रूप में काम नहीं कर रही हैं। यह कार्रवाई एक रईस शख्स रॉबर्ट बी की शिकायत के बाद हुई। रॉबर्ट बी ने दावा किया कि उसने तीन महीने के रिश्ते के दौरान $40,000 खर्च किए, जो डेटिंग ऐप हिंज पर मुलाकात के बाद शुरू हुआ था।

Julia Varvaro Controversy

राइट स्वाइप, डेट और उड़ाए लाखों

रॉबर्ट बी ने डेली मेल को बताया, "वह आकर्षक थी, और मैंने राइट स्वाइप किया।" शिकायत में उसने कहा कि इस छोटे रिश्ते के दौरान उसने पहले दर्जे की छुट्टियों पर हजारों डॉलर खर्च किए। इनमें अरूबा, इटली, सैन डिएगो और दक्षिण कैरोलिना की यात्राएं शामिल थीं। इसके अलावा डिजाइनर ज्वेलरी और लग्जरी शॉपिंग पर भी खर्च किया गया। बाद में उसे पता चला कि वारवारो का "सीकिंग" नाम के शुगर-डैडी प्लेटफॉर्म पर "एलेसिया" नाम से प्रोफाइल था।

'महंगे गिफ्ट दिए, लेकिन सिर्फ एक Kiss मिला'

रॉबर्ट बी ने आरोप लगाया कि वारवारो हर जगह सबसे महंगी चीजें ऑर्डर करती थीं, जैसे जापानी वाग्यू बीफ। उसने बताया कि पहली डेट पर ही उसने $1,400 खर्च किए, लेकिन बदले में सिर्फ एक किस मिला। उसने यह भी कहा कि अरूबा ट्रिप के दौरान वारवारो ने होटल बदलवाया और कार्टियर स्टोर से महंगा मूमेंटो भी खरीदा।

शुगर डैडीज ने उठाया पढ़ाई का खर्च

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, रॉबर्ट बी ने कहा कि वारवारो ने उसे बताया था कि उसकी कॉलेज की पढ़ाई का खर्च "शुगर डैडीज" ने उठाया था। उसने यह भी दावा किया कि वारवारो के पास $40,000 के आभूषण थे, जो उन्हें ऐसे रिश्तों से मिले थे।

'गांजा पीने की शौकीन थीं वारवारो'

शिकायत में उसने यह भी कहा कि वारवारो के काम अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। साथ ही, उसने उन पर मारिजुआना के सेवन का आरोप भी लगाया। रॉबर्ट बी ने बताया कि वारवारो उसे "डैडी" कहकर बुलाने लगी थीं। उसने यह भी आरोप लगाया कि वारवारो ने DHS में अपनी स्थिति का प्रभाव दिखाया। एक मैसेज में वारवारो ने लिखा, "वे मुझे सेक्रेटरी कहते हैं, मुझे यह पसंद है।" जब रॉबर्ट ने मजाक किया, तो उन्होंने जवाब दिया, "नहीं, वे जानते हैं मैं बॉस प्रिंसेस हूं।" फिलहाल वारवारो को सस्पेंड कर विदा कर दिया गया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+