Mercury Transit In Cancer: बुध का कर्क राशि में गोचर,जानिए क्या होगा राशियों पर प्रभाव?

नई दिल्ली, 25 जुलाई। ग्रहों में राजकुमार बुध 25 जुलाई 2021 रविवार को प्रात: 11 बजकर 41 मिनट से कर्क राशि में गोचर कर गया है। कर्क राशि में पहले से ही सूर्य का गोचर चल रहा था, बुध के आने से यहां सूर्य-बुध की युति होकर बुधादित्य योग का निर्माण होगा। यह योग तो शुभ है लेकिन इन पर सप्तम भाव से शनि की सीधी दृष्टि पड़ने से समय संकटपूर्ण बन जाएगा। यदि इन ग्रह युतियों को व्यापक परिदृश्य में देखें तो विश्व के अनेक देशों में हिंसक घटनाएं हो सकती हैं। कहीं-कहीं प्राकृतिक प्रकोप, जल प्लावन, समुद्र में हलचल, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ धंसने जैसी स्थिति बन सकती है। सामान्य मनुष्यों पर असर की बात करें तो सुखों में कमी आ सकती है। हालांकि बुध का यह गोचर 15 दिनों का ही है। बुध 8 अगस्त को रात्रि में 1 बजकर 34 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएगा।

बुध का कर्क राशि में गोचर,जानिए क्या होगा राशियों पर प्रभाव

जानिए राशियों पर असर

  • मेष : पराक्रम में वृद्धि होगी लेकिन आर्थिक स्थिति के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • वृषभ : धन वृद्धि होगी। पारिवारिक टकराव, विवाद, मुकदमेबाजी की स्थिति बन सकती है।
  • मिथुन : लेखन, पठन से संबंधित लोगों को लाभ होगा। कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है।
  • कर्क : लाभ मिलेगा। आर्थिक संकट दूर होंगे। पारिवारिक दृष्टि से गोचर लाभदायक रहेगा।
  • सिंह : तरक्की के अवसर मिलेंगे। शारीरिक कष्ट आ सकता है। पैसों की आवक होगी।
  • कन्या : लाभदायक रहेगा। आर्थिक, पारिवारिक, कारोबारी जीवन बेहतर रहेगा।
  • तुला : संयम की परीक्षा होगी। विवादित स्थिति में फंस सकते हैं। जीवनसाथी से टकराव होगा।
  • वृश्चिक : क्रोध से बनती बात बिगड़ सकती है। धैर्य रखें। पैसों की आवक में कमी आएगी।
  • धनु : आर्थिक लाभ होगा लेकिन खर्च भी होगा। परिवार में मंगल कार्य होंगे।
  • मकर : वक्त बेहतर है, लेकिन संयम से काम लें। आर्थिक मजबूती मिलेगी।
  • कुंभ : संपत्ति सुख की प्राप्ति, तरक्की, लाभ होगा। स्वास्थ्य में बेहतरी आएगी।
  • मीन : आर्थिक लाभ, प्रेम संबंधों में मजबूती, दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रोग मुक्त होंगे।

उपाय : बुध से अधिकतम लाभ प्राप्त करने और संकटों के समाधान के लिए 25 जुलाई से 8 अगस्त तक हरित गणेश की नित्य पूजा करें। दूर्वा अर्पित करें। सूखे मेवों का भोग लगाएं। गणपति संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+