Mercury transit to Gemini: बुध ने बदली राशि, अब फर्राटे भरेगा व्यापार
Mercury's transit to Gemini: आज दोपहर 12 बजकर 42 मिनट से बुध ने राशि बदलकर अपनी स्वयं की राशि मिथुन में प्रवेश कर लिया है। बुध का स्वराशि मिथुन में आना व्यापार व्यवसाय को नए आयाम देने वाला साबित होगा।यदि आपका कोई काम पहले से चल रहा है तो उसमें आशातीत वृद्धि होने वाली है और यदि नया काम प्रारंभ करना चाहते हैं तो उसमें भी प्रारंभ से ही लाभ के अवसर बनेंगे

।बुध 8 जुलाई तक इसी राशि में रहने वाला है। 15 दिन की अवधि व्यापारिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ रहने वाली है।
राशियों पर प्रभाव
- मेष : तृतीय भाव में रहने से भाई-बहनों के साथ व्यापार प्रारंभ करें लाभ होगा। मानसिक शांति मिलेगी।
- वृषभ : धन भाव का बुध धन लाभ करवाने के साथ ही बौद्धिक क्षमता मजबूत करेगा। सही निर्णय ले पाएंगे।
- मिथुन : शारीरिक स्वस्थता और मानसिक सुख मिलेगा। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। स्त्री मित्र की ओर से लाभ होगा।
- कर्क : धन लाभ होगा साथ ही खर्च भी बढ़ेगा। संबंधों का लाभ उठाते हुए नए कार्य शुरू करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
- सिंह : धन लाभ होगा। नए कार्य मिलेंगे। आय के एक से अधिक स्रोत रहेंगे। आपके पारिवारिक जीवन में सौख्यता बढ़ने वाली है।
- कन्या : दशम का बुध नए कार्य दिलवाने वाला है। धन लाभ होगा। आजीविका के साधनों में अच्छी उन्नति प्राप्त होने वाली है।
- तुला : भाग्य को बल मिलेगा। परिवार के साथ नए कार्य प्रारंभ करेंगे। बौद्धिक क्षमता मजबूत होगी। लेखन में सफलता मिलेगी।
- वृश्चिक : मन को एकाग्र करने में मदद मिलेगी। इससे सही निर्णय ले पाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।
- धनु : जीवनसाथी या किसी साझेदार के साथ नए कार्य शुरू करेंगे। धन लाभ होगा। मानसिक सुख शांति प्राप्त होगी।
- मकर : मन प्रसन्न रहेगा। शत्रु संकट दूर होगा। शारीरिक स्वस्थता आएगी। संपत्ति के कार्य बन जाएंगे। लाभ होगा।
- कुंभ : शिक्षा क्षेत्र के किसी काम से धन अर्जित करेंगे। बौद्धिक क्षमता मजबूत होगी। प्रसन्न रहेंगे। धन आएगा।
- मीन : सुख- सम्मान पद में वृद्धि होगी। धन का आगमन चारों ओर से होगा। सही समय पर सही निर्णय लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications