Makar Sankranti 2022: 14 जनवरी को 3 घंटे 40 मिनट रहेगा मुख्य पुण्यकाल
नई दिल्ली, 12 जनवरी। सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही मनाया जाएगा। हालांकि इस दिन सूर्य का मकर राशि में प्रवेश दोपहर 2.28 बजे होगा लेकिन पर्व काल सूर्योदय से सूर्यास्त तक मान्य होगा। मुख्य पुण्यकाल सूर्यास्त 5.55 बजे तक 3 घंटे 40 मिनट का रहेगा। हालांकि दोपहर बाद सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण कुछ विद्वान पर्वकाल दूसरे दिन अर्थात् 15 जनवरी को भी मान रहे हैं।

मकर संक्रांति 14 जनवरी के दिन पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन ब्रह्म योग का संयोग आ रहा है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र भी रहेगा। शास्त्रों का कथन है सूर्यास्त से पूर्व सूर्य नारायण जिस राशि में प्रवेश कर लेते हैं उसी दिन पर्वकाल की मान्यता है। इस कारण मकर संक्रांति का पर्वकाल 14 जनवरी को ही मनाया जाएगा।
संक्रांति का आगमन
इस बार मकर संक्रांति का आगमन बाघ पर हो रहा है। उप वाहन अश्व और हाथों में गदा रूपी शस्त्र है। वस्त्र पीतांबर, गमन पूर्व दिशा में, पात्र रजत, द्रव्य कुंकुम और वय कुमारी है।
राशियों के अनुसार इन सामग्री का करें दान
- मेष : काले कंबल का दान करना लाभप्रद रहेगा।
- वृषभ : श्वेत वस्त्रों का दान संकटों से रक्षा करेगा।
- मिथुन : हरे रंग का कंबल दान करें।
- कर्क : रंग-बिरंगे नए वस्त्र दान करें।
- सिंह : अशुभ प्रभाव कम करने के लिए लाल रंग का कंबल दान करें।
- कन्या : हरे, गुलाबी रंग के वस्त्र या हरे फल दान करें।
- तुला : श्वेत अनाज का दान करें।
- वृश्चिक : खिचड़ी और फलों का दान करें।
- धनु : फलों और तिल का दान करना लाभप्रद रहेगा।
- मकर : काले तिल और काले कंबल का दान करें।
- कुंभ : गायों को हरा चारा खिलाएं। तिल दान करें।
- मीन : मूंग की दाल और चावल की खिचड़ी दान करें।












Click it and Unblock the Notifications