Maha Shivratri 2025: शिव-शक्ति की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, होगी हर मनोकामना पूरी!

Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रतीक माना जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, यह पर्व फरवरी या मार्च के महीने में आता है।

इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025, बुधवार को मनाया जाएगा। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11:08 बजे से शुरू होकर 27 फरवरी को सुबह 08:54 बजे तक रहेगी। हिंदू धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व होता है, इसलिए महाशिवरात्रि 26 फरवरी को ही मनाई जाएगी।

Maha Shivratri

महाशिवरात्रि पर सच्चे मन से उपवास और पूजा-ध्यान करने से ऐसा माना जाता है कि मनोकामना की पूर्ति होती है। लोग शिव जी और मां पार्वती के इस विशेष दिन पर अलग-अलग कार्य की पूर्ति के लिए कई तरह के उपाय भी करते हैं। ऐसा ही एक उपाय एस्ट्रो की जानकार संध्या (@Sunset_QueeN__) ने एक्स पर शेयर किया है। ये उपाय दरअसल एक मंत्र है जिसका जाप महाशिवरात्रि के दिन करना है।

क्या है उपाय?

एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में संध्या बता रही हैं कि मनोकामना पूरी करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता गौरी को कैसे प्रसन्न किया जा सकता है। इस मंत्र का जाप महाशिवरात्रि वाले दिन सूरज अस्त्र होने के बाद यानी की रात्री में करना है।

किस मंत्र का करना है जाप?

वीडियो में बताया गया मंत्र इस प्रकार है:

ॐ उमा महेश्वराय नमः!

अपना पूरा फोकस इस मंत्र पर रखते हुए ध्यान की मुद्रा में बैठ कर महाशिवरात्रि की रात को इस मंत्र के जाप मात्र से शिव-पार्वती आपको वो सब देंगे जिसकी आपको कामना है। इस मंत्र का जाप इस महाशिवरात्रि जरूर करके देखें।

नोट: इस मंत्र की सिद्धि की पुष्टि oneindia नहीं करती है।

महाशिवरात्रि पूजा विधि

1. स्नान और संकल्प लें

  • प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • व्रत और पूजा के संकल्प के लिए भगवान शिव का ध्यान करें।

2. शिवलिंग का अभिषेक करें

  • शिवलिंग पर गंगाजल, कच्चा दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक करें।
  • अभिषेक के दौरान "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें।
  • इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, भांग, अक्षत (चावल), सफेद फूल और भस्म अर्पित करें।

3. दीपक और धूप जलाएं

  • घी का दीपक जलाएं और धूप-अगरबत्ती से भगवान शिव की आरती करें।

4. मंत्र जाप करें

  • "ॐ नमः शिवाय" का जाप 108 बार करें।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से विशेष फल प्राप्त होता है।

5. शिव चालीसा और शिव पुराण का पाठ करें

  • भगवान शिव की महिमा सुनें और शिव चालीसा का पाठ करें।
  • रात्रि जागरण कर भजन-कीर्तन करें।

6. दान-पुण्य करें

  • जरूरतमंदों को भोजन कराएं और गरीबों को दान दें।

महाशिवरात्रि के दिन ध्यान रखने योग्य बातें

  • मन, वचन और कर्म से शुद्ध रहें।
  • सात्विक भोजन करें और तामसिक चीजों से बचें।
  • इस दिन क्रोध, अहंकार और नकारात्मक सोच से बचें।
  • पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव की आराधना करें।

हर हर महादेव!

महाशिवरात्रि से जुड़ी अन्य खबरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+