Lunar Eclipse: 2023 के पहले चंद्र ग्रहण की पहली तस्वीर, आप भी करिए 'अनोखे चांद' का दीदार

Lunar Eclipse 2023: साल का आज पहला चंद्र ग्रहण लगा है। इसकी पहली तस्वीर सामने आई है। लोग इस अनोखे चांद का दीदार कर रहे हैं।

2023 के पहले चंद्र ग्रहण की पहली तस्वीर

Lunar Eclipse 2023: आज यानी शुक्रवार देर रात को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा है। यह चंद्र ग्रहण रात 08:45 से लगा है, जो देर रात 01:00 बजे तक लगा रहेगा। यानी इस बार सवा चार घंटा तक चंद्र ग्रहण लगा रहेगा। इस बीच 2023 के पहले चंद्र ग्रहण की पहली तस्वीर सामने आई है।

आज बुद्ध पूर्णिमा भी है, इसलिए आज पूरा चांद दिखा है। ग्रहण लगने के बाद चांद की पूरी तस्वीर सामने आई है। इंडिया मेट स्काई वेदर (India Met Sky Weather) ने ट्वीट कर कहा कि आज चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) का रियल लाइफ एनीमेशन पिछले 2 घंटों के दौरान ली गई तस्वीरों के साथ बनाया गया है। शुभ रात्रि और इसका आनंद लें।

वहीं, अन्य ट्वीट में कहा कि ग्रहण कभी भी अकेले नहीं आता है, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि ग्रहण के 2 सप्ताह पहले या बाद में हमेशा ग्रहण होता है। यह ग्रहण चंद्रमा पर एक छोटे से फीके बिट मार्क छाया जैसा दिखेगा। इस अनोखे चांद की तस्वीर सामने आई है। जिसे लोग दीदार कर रहे हैं।

Recommended Video

    Chandra Grahan 2023 | Lunar Eclipse 2023 | Sharad Pawar | Smriti irani | वनइंडिया हिंदी

    खास बात यह है कि इस बार अपने देश में प्रबल रूप से प्रभावी नहीं होने के चलते ग्रहण का सूतक नहीं लगा है। अमूमन चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। हालांकि ग्रहण के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

    यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें और क्या ना करें, जानिए यहां

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+