Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें और क्या ना करें, जानिए यहां

After Chandra Grahan (Do-Donts):मां लक्ष्मी जी की आरती पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़नी चाहिए इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है।

Chandra Grahan 2023:

Chandra Grahan 2023 (ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें): साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण आज रात 08: 45 PM से शुरू होगा और देर रात यानी कि 6 मई को 1.00 बजे समाप्त होगा। भारत में प्रबल रूप से प्रभावी ना होने की वजह से इस बार ग्रहण का सूतक नहीं लगा है, आमतौर पर चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले प्रारंभ हो जाता है।

साल का पहला चंद्र ग्रहण आज

हर कोई ग्रहणकाल के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए के बारे में बताता है लेकिन कोई ये नहीं बताता कि चंद्र ग्रहण खत्म हो जाने के बाद क्या-क्या करना चाहिए, जिसे जानना बहुत जरूरी होता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

ग्रहण खत्म होने के बाद क्या-क्या करें?

  • चंद्र ग्रहण खत्म हो जाने के बाद सबसे पहले घर की सफाई करें।
  • फिर स्वयं नहाएं और स्वच्छ कपड़े पहनें।
  • फिर पूजा स्थल पर गंगाजल से छिड़काव करें।
  • मूर्तियों को साफ करें, उन्हें नए फूल अर्पित करें।
  • घर और मंदिर में धूप बत्ती जलाएं जिससे घर से सारी निगेटिव एनर्जी बाहर निकल जाए।
  • इसके बाद तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं।
  • इसके बाद तुलसी की पत्ती को खाने-पीने की चीजों में डाल देना चाहिए।
  • हो सके तो गरीबों को दान करें।
  • गणेश जी ,हनुमान जी, लक्ष्मी जी और चंद्रदेव की पूजा करें और आरती करें।
  • शुद्ध सात्विक भोजन बनाएं।
  • मासांहारी भोजन से दूर रहें।
  • मदिरापान ना करें।
  • ना ही किसी की निंदा करें और ना ही झगड़े।

मां लक्ष्मी जी की आरती (Laxmi Ji Ki Aarti)

  • ॐ जय लक्ष्मी माता मैया जय लक्ष्मी माता
  • तुमको निशदिन सेवत
  • मैया जी को निशदिन सेवत
  • हरि विष्णु विधाता
  • ।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।
  • उमा रमा ब्रह्माणी तुम ही जगमाता
  • मैया तुम ही जगमाता
  • सूर्य चन्द्रमा ध्यावत
  • नारद ऋषि गाता
  • ।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।
  • दुर्गा रूप निरंजनी सुख सम्पत्ति दाता
  • मैया सुख सम्पत्ति दाता
  • जो कोई तुमको ध्यावत
  • ऋद्धि-सिद्धि धन पाता
  • ।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।
  • तुम पाताल निवासिनि तुम ही शुभदाता
  • मैया तुम ही शुभदाता
  • कर्मप्रभावप्रकाशिनी
  • भवनिधि की त्राता
  • ।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।
  • जिस घर में तुम रहती सब सद्गुण आता
  • मैया सब सद्गुण आता
  • सब सम्भव हो जाता
  • मन नहीं घबराता
  • ।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।
  • तुम बिन यज्ञ न होते वस्त्र न कोई पाता
  • मैया वस्त्र न कोई पाता
  • खान पान का वैभव
  • सब तुमसे आता
  • ।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।
  • शुभ गुण मन्दिर सुन्दर क्षीरोदधि जाता
  • मैया सुन्दर क्षीरोदधि जाता
  • रत्न चतुर्दश तुम बिन कोई नहीं पाता
  • ।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।
  • महालक्ष्मीजी की आरती जो कोई नर गाता
  • मैया जो कोई नर गाता
  • उर आनन्द समाता पाप उतर जाता
  • ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता
  • तुमको निशदिन सेवत
  • हरि विष्णु विधाता
  • ।।ॐ जय लक्ष्मी माता।।
  • ।। मैया जय लक्ष्मी माता।।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+