Lunar Eclipse 2019: अब लग गया सूतक, इस दौरान ना करें ये काम

नई दिल्ली। आज साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है, यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जिसे अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम उत्तर पूर्वी हिस्सों को छोड़कर पूरे भारत में देखा जा सकेगा। यह रात एक बजकर 31 मिनट से शुरू होकर चार बजकर 30 मिनट तक रहेगा। ऐसा 149 साल बाद होने जा रहा है जब गुरु पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्रग्रहण भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, एशिया और यूरोप के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले लगता है

चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले लगता है

चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले लगता है, यानी कि शाम 4:30 बजे से सूतक लग गया है, इस दौरान भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए और ना ही कोई शुभ काम करना चाहिए, इसलिए आज दोपहर बाद देश के सभी बड़े मंदिरों के कपाट बंद हो गए हैं।

शास्त्रों में ग्रहण काल के दौरान कुछ कार्यों को न करने के निर्देश दिए गए हैं...

ये सब ना करें

ये सब ना करें

  • ग्रहण काल में भोजन न करें।
  • गर्भवती स्त्रियां बाहर न निकलें।
  • सहवास न करें, झूठ न बोलें और ना ही सोए बल्कि इस दौरान शिव और गायत्री का जाप करना चाहिए।
  • पूजा स्थल को स्पर्श ना करें ।
  • मांस-मदिरा का सेवन ना करें। प्याज-लहसुन भी ना खाएं।
  • झगड़ा-लड़ाई से बचें।
  • प्रभु का ध्यान करें।
  • ग्रहणकाल में तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए बल्कि दूर से तुलसी के पास एक तेल का दीपक जलाकर रखना चाहिए।
चंद्रग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, कट जाएंगे सारे पाप

चंद्रग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, कट जाएंगे सारे पाप

  • हनुमान जी का मंत्र- ऊं रामदूताय नम:
  • भगवान विष्‍णु का मंत्र- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
  • महादेव का जाप: ऊं नम: शिवाय
  • श्रीकृष्‍ण मंत्र- क्‍लीं कृष्‍णाय नम: श्रीराम का जाप: सीताराम
सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को

सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को

आपको बता दें कि 16 जुलाई को लगने वाले आंशिक चंद्र ग्रहण बाद फिर 2019 का आखिरी ग्रहण और तीसरा सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को होगा, जिसे भारत में देखा जा सकेगा, 26 दिसंबर को वलयकार सूर्य ग्रहण लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+