Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी करेंगे बड़ा कमाल? क्या कहती है उनकी कुंडली?

Rahul Gandhi Astro Prediction: देश में लोकसभा चुनाव पूरे हो गए हैं और दो दिन बाद देश को यह भी पता चल जाएगा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठने वाला है। एक दिन पहले आए तमाम एग्जिट पोल भाजपा की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। आइए हम भी ज्योतिष की दृष्टि से देखें कि सत्ता किसके हाथ आने वाली है।

सबसे पहले हम कांग्रेस की ओर ओर से प्रधानमंत्री पद के दावेदार राहुल गांधी की कुंडली पर नजर डालते हैं। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर नई दिल्ली में हुआ है। इस जन्म समयानुसार उनका जन्म तुला लग्न में हुआ है जिसका स्वामी शुक्र है।

Lok Sabha Election 2024

राशि धनु आ रही है जिसके स्वामी बृहस्पति हैं और जन्म के समय केतु की महादशा स्थित थी। वर्तमान में राहुल गांधी राहु की महादशा में शनि की अंतरदशा से गुजर रहे हैं जो 28 मार्च 2027 तक रहेगी। लग्नेश दशम भाव में चंद्र की राशि कर्क में स्थित है और राशेस बृहस्पति लग्नस्थ है।

सत्ता, राजनीति और राजकाज के प्रतिनिधि ग्रह राहु की महादशा में शनि की अंतरदशा चलने का अर्थ यह है कि राहुल गांधी इस लोकसभा चुनाव 2024 के बाद एक मजबूत राजनेता बनकर तो उभरेंगे किंतु सत्ता फिर भी इनके हाथ नहीं आ पाएगी। राहु पंचम में शनि की राशि में स्थित होकर बैठा है इसलिए कहा जा सकता है कि इन्हें अभी काफी मेहनत करने की आवश्यकता होगी शनि सप्तम भाव में नीच राशि में बैठकर सीधे लग्न को प्रभावित कर रहा है।

शनि की वजह से नहीं हो रहा है राहुल गांधी का विवाह

यही शनि इनके अब तक विवाह नहीं होने का कारण भी बना हुआ है। बृहस्पति और शनि की एक-दूसरे पर सीधी और पूर्ण दृष्टि होने के कारण द्वंद्व योग बन रहा है जो इन्हें सत्ता सुख के सिर्फ सपने दिखा रहा है। हालांकि ये इस बार इतने मजबूत बनकर उभरेंगे कि संभव है 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री बनने की संभावना रहेगी। राहुल गांधी की कुंडली में तृतीय स्थान में चंद्रमा अकेला बैठा हुआ है और उसके आगे-पीछे के घरों में कोई ग्रह नहीं होने के कारण यहां केमद्रुम योग बना हुआ है। यही योग इनकी असफलताओं का कारण बना हुआ है।

कुंडली में ग्रहों की स्थिति

तुला लग्न में बृहस्पति, तृतीय में चंद्र, पंचम में राहु, सप्तम शनि, अष्टम में बुध, नवम में सूर्य और अस्त मंगल, दशम में शुक्र, एकादश में केतु स्थित है।

गठबंधन के दलों से होगा नुकसान

राहुल गांधी ने इस बार सत्ता सुख की प्राप्ति के लिए आइएनडीआइए गठबंधन किया है लेकिन इसी गठबंधन के कुछ दलों के कारण इन्हें सत्ता से वंचित रहना पड़ेगा। सप्तम का शनि साझेदारी में उलझनें पैदा करता दिखाई दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+