Lok Sabha Election 2024: क्या केंद्र तक नहीं पहुंच पाएंगी ममता बनर्जी? क्या कहते हैं इनके सितारे?

Mamata Banerjee Astro Prediction: भारतीय राजनीति की एक सशक्त महिला नेता है ममता बनर्जी, जिनकी धाक केवल पश्चिम बंगाल तक ही नहीं, वरन पूरे देश में है। केंद्र में सत्ता किसी की भी हो ममता दमदारी से अपनी बात रखती हैं।

वे एक निडर नेता और कुशल राजनीतिज्ञ हैं। इस लोकसभा चुनाव में उनका सिक्का कितना चलता है, वे अपनी स्थिति पहले से मजबूत कर पाएंगी या पश्चिम बंगाल में अपनी जमीन कमजोर कर लेंगी। ज्योतिषीय विश्लेषण के आधार पर समझने का प्रयास करते हैं।

Mamata Banerjee Astro Prediction

ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 दोपहर 12 बजे कोलकाता में हुआ माना जाता है। इसके अनुसार इनका जन्म मेष लग्न वृषभ राशि और सूर्य की महादशा में हुआ है। केंद्र में अकेले मौजूद बृहस्पति और शनि ही इन्हें सबसे मजबूत नेता बना रहे हैं। सप्तम का शनि पारिवारिक सुख भले ही नहीं देता किंतु सत्ता सुख भरपूर दिलवाता है।

चतुर्थ बृहस्पति इन्हें चतुराई के साथ स्थायित्व प्रदान कर रहा है। भाग्य स्थान का राहु सूर्य बुध की युति भी है जो इन्हें निडर बना रही है। इस बार के लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी का प्रभाव काफी देखा गया।

ममता की कुंडली में लग्नेश मंगल लाभ भाव एकादशी में विराजमान होकर उच्च के चंद्र पर दृष्टिपात कर रहा है जो उन्हें दमदारी से टिके रहने का बल देता है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि मंगल शनि की राशि में है और सप्तम भाव में शनि उच्च का होकर बैठा है और उस पर केतु की दृष्टि होने के कारण उन्हें परिवार और विवाह का सुख नहीं मिला। किंतु सत्ता सुख इन्हें शनि ने ही प्रदान किया है।

गुरु इनके लिए परम राजयोग कारक है और यह मेष लग्न की कुंडली में चतुर्थ भाव में अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान है वहीं राशि स्वामी चंद्र भी उच्च का है। यही कारण है कि ये जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं और जनता ही इन्हें सत्ता सुख दिलवाती आ रही है। वर्तमान में ममता बैनर्जी को उच्च के शनि की महादशा में उच्च के बृहस्पति की अंतर्दशा चल रही है जो अगस्त 2026 तक रहेगी। यह इस समय तक तो इन्हें परास्त करना किसी के बस की बात नहीं रहेगी किंतु प्रभाव में कमी जरूर आएगी। इसके परिणामस्वरूप इनकी विरोधी पार्टी भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में पहले से अधिक सीटें मिल सकती हैं।

ममता की कुंडली में भाग्य भाव में सूर्य के साथ राहु होने से सूर्य ग्रहण योग बना रहा है। सूर्य इनकी केंद्र में सरकार बनने नहीं देगा वहीं सत्तासीन उच्च पद पर विराजमान लोगों से सदैव इनक टकराव बना रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+