Libra Yearly Horoscope 2025: तुला राशि वालों के लिए साल 2025 कैसा रहेगा? पढ़िए वार्षिक राशिफल
Libra Yearly Horoscope 2025:(तुला का वार्षिक राशिफल):तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2025 आइए जानते हैं वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से-
वर्षारंभ पूर्व से लेकर आगामी दिनांक 14 मई 2025 तक आपकी राशि से बृहस्पति अष्टम स्थान में भ्रमण करेंगे जो शुभप्रद नहीं कहा जा सकता है।इस दौरान शारीरिक पीड़ा, मनस्ताप, प्रियजन का वियोग, नौकरी-व्यवसाय में परेशानी, कष्टदायक यात्राएं, भाई-बहनों से मतभेद, भाग्य में मन्दता एवं जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

14 मई से 18 अक्टूबर तक व 5 दिसंबर से गुरु नवम स्थान में आने से श्रेष्ठफलों का संचार होगा। भाग्योदय, राजकृपा, संतान सुख, नौकरी-व्यवसाय में धन-लाभ, उच्च शिक्षा में सफलता व भातृ सुख प्राप्त होगा।
व्यवसाय व नौकरी में उन्नति, विद्या अध्ययन में सफलता, मित्रों से सहयोग
वर्षारंभ पूर्व से लेकर 29 मार्च तक स्वगृही शनि पंचम स्थान में भ्रमण करने पर व्यवसाय व नौकरी में उन्नति, विद्या अध्ययन में सफलता, मित्रों से सहयोग, दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी, संतान को लेकर चिंता रहेगी किंतु शेयर्स के कार्य में लाभ होने की संभावना होगी। 29 मार्च से आगे वर्षान्त तक शनि के छठे स्थान में सोने के पाए से भ्रमण करने पर संतान सुख में कुछ कमी, शिक्षा में कुछ परेशानी, शत्रु पर विजय, निरोगता, कर्ज से छुटकारा, व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति, स्थानवृद्धि व भातृसुख में बाधा आएगी।
अनायास धनलाभ, नौकरी-व्यवयसाय में उन्नति,राहु की स्थिति निर्बल
वर्षारंभ पूर्व से लेकर 18 मई तक राहु छठे स्थान में रहने से शत्रु परास्त होंगे, व्यवसाय व नौकरी में उन्नति, कृषि तथा साहसिक कार्यों में सफलता, आर्थिक लाभ, केतु द्वादश स्थान में होने से निरर्थक व्यय, नेत्ररोग, सुख में कमी व मानसिक संताप बना रहेगा। 18 मई से आगे वर्ष पर्यन्त राहु पंचम व केतु एकादश स्थान में भ्रमण करने पर जन्म कुंडली में अच्छा योग होने पर शेयर कारोबार, वायदा बाजार के कार्य में लाभ, अनायास धनलाभ, नौकरी-व्यवयसाय में उन्नति, शिक्षा में उत्कर्ष, यदि जन्मांग में राहु की स्थिति निर्बल होगी।
तो विद्या अध्ययन में विघ्न बाधा, संतान कष्ट, गृह क्लेश व बुद्धि विभ्रम होगा । 20 अक्टूबर से 21 जनवरी तक तथा आगे 2 अप्रैल से 28 जुलाई तक दशम स्थान व एकादश भाव में मंगल का भ्रमण श्रेष्ठफलकारी है। धनलाभ, राज्यकृपा, संकटों से मुक्ति, पद-प्रतिष्ठा व व्यवसाय में वृद्धि, महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे, आरोग्यता एवं कदाचित् माता-पिता को शारीरिक कष्ट व मित्रों से मतभेद बना रहेगा।
जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ेगा व चोरभय बना रहेगा
21 जनवरी से 2 अप्रैल तक वक्रगामी मंगल नवम स्थान में आने से व्यवसाय-नौकरी में विघ्न बाधा, शत्रुभय, स्वयं व जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ेगा व चोरभय बना रहेगा। 18 जुलाई से 27 अक्टूबर तक मंगल द्वादश व प्रथम स्थान में भ्रमण करने पर शारीरिक व मानसिक पीड़ा, निरर्थक व्यय, यात्रा में कष्ट, दांपत्य जीवन में परेशानी, अपघात, कार्यों में रूकावट एवं संतान की चिंता बनी रहेगी।
वर्ष का उपाय
तुला राशि के जातकों को वर्ष 2025 में अपने कष्टों के निवारण के लिए श्री गणेशजी की आराधना करना चाहिए। गणेश चालीसा या गणपति अथर्वशीर्ष का नित्य पाठ करें। लाभ होगा।
-
आज का सिंह राशिफल 24 मार्च 2026: अनावश्यक तनाव से बचें, दिन शुभ रहेगा -
आज का वृश्चिक राशिफल 24 मार्च 2026: वित्तीय फैसलों में बरतें सावधानी -
आज का कुम्भ राशिफल 24 मार्च 2026: अपनों क मिलेगा साथ, दोस्तों से होगी मुलाकात -
आज का धनु राशिफल 24 मार्च 2026: अधूरे काम पूरे होंगे, दिन है बढ़िया -
आज का कर्क राशिफल 24 मार्च 2026: पारिवार में रहेगी सुख-शांति, दिन बढ़िया -
आज का मेष राशिफल 25 मार्च 2026: नए अवसर देंगे दस्तक, लेकिन जल्दबाजी से बचें -
आज का तुला राशिफल 25 मार्च 2026: आज का दिन रहेगा मिलाजुला, होगा धनलाभ -
आज का सिंह राशिफल 25 मार्च 2026: चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें -
आज का धनु राशिफल 25 मार्च 2026: जल्दबाजी ना लें फैसले, अपनों से होगी मुलाकात -
आज का मकर राशिफल 25 मार्च 2026: परिवार में रहेगी शांति, दोस्तों से होगी मुलाकात -
आज का कुम्भ राशिफल 25 मार्च 2026: क्रोध पर रखें काबू, दिन सुखद -
आज का वृश्चिक राशिफल 25 मार्च 2026: अप्रत्याशित चुनौतियां, घर में रहेगी सुख-शांति












Click it and Unblock the Notifications