Singh (Leo) Business Horoscope 2021: प्रतिस्पर्धियों से मिलेगी कड़ी टक्कर

Singh (Leo) Business Horoscope 2021: सिंह राशि के जातकों की साल 2021 की ग्रह स्थिति देखें तो चतुर्थ में शुक्र-केतु की युति, छठे में शनि-बृहस्पति की युति है। दशम में राहू बैठा हुआ है। ये सारी परिस्थितियां कुछ चिंताजनक हालात पैदा कर रही है। इस लिहाज से साल थोड़ा उठापटक वाला साबित हो सकता है। आपको कारोबार में कड़ी चुनौतियों और प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ेगा। खुद को स्थापित करने और मार्केट में बनाए रखने के लिए मेहनत करनी होगी। बिजनेस में नए इनोवेशन करेंगे तो ही आगे बढ़ पाएंगे अन्यथा छोटे मोटे कारोबारी भी आपको पीछे छोड़ देंगे।

चुनौतियों का एक लाभ यह होगा किआपकी व्यापारिक सूझबूझ बढ़ेगी क्योंकिआखिरकार इंसान अपनी गलतियों से ही तो सीखता है। सही समय पर सही निर्णय लेने से कारोबार में विस्तार करने में कामयाब होंगे। इस साल पार्टनरशिप में भी कोई काम न करें अन्यथा हानि की आशंका ज्यादा रहेगी।

अनाज के व्यपारी अच्छा मुनाफा कमाएंगे

अप्रैल से जुलाई 2021 के समय में अनाज के व्यपारी अच्छा मुनाफा कमाएंगे। वाहन-मशीनरी के बिजनेस में लाभ अपेक्षाकृत कम रहेगा लेकिन घाटे में नहीं रहेंगे। मेडिकल, होटल इंडस्ट्री, एम्यूजमेंट पार्क, सर्विस सेक्टर, होम अप्लायंसेस के बिजनेस में मेहनत के बाद सफलता के चांस अच्छे हैं। कारोबारियों को अपने कर्मचारियों की जरूरतों और अपेक्षाओं का ध्यान रखना होगा।

कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को लाभ होगा

दशम घर में राहू की उपस्थिति अचानक कोई बड़े परिवर्तन के संकेत दे रही है। यह समय अगस्त-सितंबर के बीच का रहेगा। इस दौरान कार्य में बदलाव, किसी पारिवारिक वजह से कार्य में स्थिरता जैसी स्थितियां बनेगी। यदि आप सरकारी क्षेत्र में ठेकेदारी जैसा कोई काम कर रहे हैं तो लाभ में रहेंगे। शनि का साल होने के कारण कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को लाभ होगा। शेयर मार्केट, कमोडिटी, इंश्योरेंस सेक्टर आदि से लाभ। विदेशी व्यापार से अप्रत्यक्ष लाभ होगा। इस साल आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा किबिजनेस में आप जितना भी लाभ अर्जित करें, उसमें से बचत करने का प्रयास करें। जितना आया, उतना फिर से बिजनेस में न लगाए। असेट बनने से भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में मदद मिलेगी। कार्य विस्तार के लिए अनुभवी की सलाह अवश्य लें। अक्टूबर से दिसंबर तक के समय में एक विजेता की तरह आप बिजनेस इंडस्ट्री में उभरेंगे।

यह पढ़ें: साल 2021 का प्यार का राशिफल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+