Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सिंह प्रेम राशिफल 2024 ( Leo Love Horoscope): जातकों के लिए शुभ है साल 2024

Love Horoscope 2024(सिंह प्रेम राशिफल 2024): प्यार का एहसास बड़ा खूबसूरत होता है, कहते हैं सच्चा प्यार इंसान का पूरा जीवन बदलकर रख देता है। जिसे सच्चा प्यार मिल जाए वो इंसान बड़ा खुशनसीब होता है। लेकिन प्यार सभी की किस्मत में नहीं होता। कोई इसे पाकर भी खो देता है तो कोई प्यार की एक फुहार के लिए जीवनभर तरसता रहता है।

 Leo Love Horoscope

वर्ष 2024 प्यार के मामले में क्या सौगातें लेकर आने वाला है, किसे अपना पहला प्यार मिलेगा और किसका खोया प्यार लौटकर आने वाला है। क्या प्यार के दो पंछी जीवनभर के लिए एकदूजे के हो जाएंगे या फिर झेलनी पड़ सकती है जुदाई। ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से इसे देखने का प्रयास हम oneindia.com के माध्यम से करने जा रहे हैं।

हम जानेंगे कि कैसा रहेगा साल 2024?

सभी राशियों की लव लाइफ के बारे में हम जानेंगे कि कैसा रहेगा साल 2024. ज्योतिष में शुक्र को प्रेम का ग्रह कहा जाता है और मंगल को ऊर्जा का। दोनों ग्रहों के तालमेल से किसी व्यक्ति के जीवन में प्रेम का संचार होता है।

सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ है साल 2024

सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2024 अच्छा रहने वाला है। वर्ष के प्रारंभ में ही शुक्र का गोचर पंचम स्थान में हो रहा है। पंचम स्थान प्रेम का स्थान है इसलिए आपका शुरुआती समय अत्यंत आशावान रहने वाला है। प्रेम को लेकर सकारात्मक रहें। आपका मौजूदा रिश्ता रोमांस से भरपूर रहेगा। जिन लोगों के जीवन में प्रेम का संचार नहीं हुआ है उन्हें भी कोई शुभ समाचार सूचना मिल सकती है।

दांपत्य जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण ये साल

12 फरवरी से शुक्र आपके छठे भाव में गोचर करेगा जो कुछ मामलों में ठीक नहीं है। प्रेम को लेकर परिवार के साथ मतभेद हो सकते हैं। इससे आपकी लव लाइफ में कुछ दूरियां आ सकती हैं।

यह समय अत्यंत भावनात्मक होने का नहीं रहेगा

शनि और शुक्र के संयुक्त प्रभाव के कारण यह समय अत्यंत भावनात्मक होने का नहीं रहेगा बल्कि आपको दिमाग से काम लेना पड़ेगा। 7 मार्च से शुक्र का सप्तम भाव में आना प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा।

रोमांटिक रिश्ते में किसी तरह की जल्दबाजी ना करें

इस दौरान आपके प्रेम में मजबूती आएगी। पुराने टकराव दूर होंगे और आप पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताने के लिए तैयार रहेंगे। रोमांटिक यात्राएं होंगी और और संभव है आप अपने रिश्ते को आगे ले जाने में कामयाब हो जाएं।

मंगल आपके रिश्ते में बाधा डाल सकता हे

हालांकि यहां आपको यह सुझाव दिया जा रहा है कि मंगल आपके रिश्ते में बाधा डाल सकता हे। रोमांटिक रिश्ते में किसी तरह की जल्दबाजी करेंगे तो यह एक गलती साबित हो सकती है।

आपके संबंधों में उथल-पुथल रहेगी

31 मार्च से अष्टम शुक्र आपके रिश्ते बिगाड़ सकता है। प्रेम संबंधों के कारण परिवार के बड़े सदस्यों के साथ आपके संबंधों में उथल-पुथल रहेगी। इस समय आपकी अपने पार्टनर के साथ टकराव होने की आशंका भी रहेगी। यह समय परिवार और रिश्ते के लिए बहुत सुखद संकेत नहीं दे रहा है।

आपका साथी आपके प्रति अधिक स्नेही रहेगा

25 अप्रैल से 19 मई तक का समय एक बार फिर अपने रिश्ते को सहेजने और उस पर पुनर्विचार करने का रहेगा। आपने यदि कहीं कोई गलती की है तो उसे सुधारने का वक्त मिलेगा और आप पार्टनर के साथ एक मजबूत भरोसे का रिश्ता दोबारा कायम कर पाएंगे।

पार्टनर की भावनाओं को समझ नहीं पाएंगे

मई के महीने में आपका रिश्ता आपको प्रसन्न होने का अवसर देगा। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस समय आपका साथी आपके प्रति अधिक स्नेही और प्रेमपूर्ण रहेगा, लेकिन जून के अंत में प्रेम जीवन को लेकर सामान्य से कुछ हद तक भ्रमित महसूस कर सकते हैं। आप कुछ मौकों पर पार्टनर की भावनाओं को समझ नहीं पाएंगे और आप रिश्ते में कोई चूक कर सकते हैं।

आपका रिश्ता गहरा हो सकता है

12 जून से 31 जुलाई तक के समय में आपका रिश्ता गहरा हो सकता है। शुक्र आपको एकादश और द्वादश भाव में रहने का भरपूर लाभ देगा। आपको रोमांस का भरपूर मौका मिल सकता है और शुक्र आपको एक मजेदार और रोमांटिक डेट पर जाने की अनुमति देगा।

पुराना बिछड़ा प्रेम लौट आएगा

अक्टूबर के महीने में आपकी लव लाइफ गुलजार रहेगी। रिश्ते के मोर्चे पर मंगल आपको ऊर्जावान और सक्रिय रखेगा। नए रिश्ते आपके मन को प्रफुल्लित करेंगे। यदि आपके जीवन में प्रेम का संचार नहीं हुआ है तो यह महीना आप पर प्रेम की वर्षा करने को आतुर है।

पार्टनर के साथ कुछ अंतरंगता बन सकती है

नवंबर के महीने में आपके जीवन में कुछ पुराने रिश्तों के लौट आने की संभावना बनती दिखाई दे रही है। पुराना बिछड़ा प्रेम लौट आएगा और उसमें गर्माहट अएगी। अपने पार्टनर के साथ कुछ अंतरंगता बन सकती है। शुक्र आपकी भावनाओं को पुनर्जीवित कर सकता है और जैसे-जैसे साल खत्म होगा आप अपने रिश्ते में प्यार और आकर्षण लाने में सफल होंगे।

उपाय : सिंह राशि के जातक साल 2024 में अपने रिश्ते को मजबूत रखने के लिए माणिक्य धारण करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+