सिंह प्रेम राशिफल 2023 ( Leo Love Horoscope): वैवाहिक जीवन सुख रहेगा
यदि कुछ पुराने मनमुटाव रिश्तों में बने हुए हैं तो वे भी दूर हो जाएंगे विशेषकर वैवाहिक जीवन अत्यंत सुखद होने वाला है।

सिंह राशि के जातक प्रसन्न हो सकते हैं क्योंकिउनके लिए साल 2023 प्रेम के मामले में अत्यंत लकी साबित होने वाला है। जीवन में जिस ऊर्जा, उत्साह के साथ रोमांस का इंतजार कर रहे हैं वह शीघ्र ही मिलने वाला है। वर्ष के प्रारंभ में ही सूर्य पंचम भाव में बुध के साथ रहने से पार्टनर के साथ अत्यंत समझदारी और बुद्धिमानी से संबंध निभाने में सफल होंगे।
वैवाहिक जीवन अत्यंत सुखद रहेगा
साथ ही यदि कुछ पुराने मनमुटाव रिश्तों में बने हुए हैं तो वे भी दूर हो जाएंगे विशेषकर वैवाहिक जीवन अत्यंत सुखद होने वाला है। वर्ष के प्रारंभिक तीन महीने विशेष रूप से फलदायी और लाभकारी होंगे क्योंकि शनि छठे भाव से गोचर करते हुए सप्तम में प्रवेश करेगा और बृहस्पति आठवें भाव में रहेगा।
उत्तम संबंधों का लाभ लेंगे
इसके फलस्वरूप संबंधों में मजबूती, आपसी प्रेम और स्थायित्व की भावना बढ़ेगी। अप्रैल के बाद इस स्थिति में और भी प्रबलता आएगी क्योंकिबृहस्पति नवम भाव में गोचर करने के फलस्वरूप पंचम पर दृष्टि डाले तब रिश्ते में आत्मीयता और प्रेम परवान चढ़ेगा इस समय में उन लोगों को भी प्रेम प्राप्त हो जाएगा जिनके जीवन में अब तक कोई प्रेम नहीं आया है। अविवाहितों के विवाह की बात भी इस समय में बनने की पूरी संभावना है। अक्टूबर के बाद से राहु के राशि परिवर्तन का असर आपकी राशि पर होगा और बृहस्पति की शुभ दृष्टि से विवाह के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। पार्टनर के साथ उत्तम संबंधों का लाभ लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications