जन्माष्टमी 2017: राशि के मुताबिक करें श्री कृष्ण का पूजन
लखनऊ। 16 कलाओं से युक्त भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के शुभ अवसर विभिन्न प्रकार हर्षोल्लास युक्त आयोजन किये जाते है। बहुत सारे भक्तगण आज के दिन उपवास रखते है और रात्रि बारह बजे के बाद भगवान का जन्म हो जाता है, उसके पश्चात प्रसाद ग्रहण करते है।

आज हम आपको बताने जा रहें है कि राशि के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण को कैसे प्रसन्न करें ?
- मेष- इस दिन गाय को मीठी वस्तुयें खिलाकर श्री कृष्ण जी का पूजन करें। ऊॅ कमलनाथाय नमः का जाप करें।
- वृष- इस राशि वाले लोग दूध व दही से श्री कृष्ण जी का भोग लगायें। ऊॅ वासुदेवाय नमः का जाप करें।
- मिथुन- आज के दिन गाय को हरी घास या पालक खिलायें एंव मिश्री का भोग लगाकर श्री कृष्ण जी का पूजन करें। ऊॅ गोविन्दाय नमः।
- कर्क- जन्म अष्टमी के दिन ऑटे में मिश्री मिलाकर श्री कृष्ण जी का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण करें। ऊॅ हिरण्यगर्भाय अव्यक्तरूपिणे नमः का जाप करें।
- सिंह- आज के दिन श्री कृष्ण जी को मीठे चावलों का भोग लगाकर पूजन करें। ऊॅ क्लीं जगधराये नमः का जाप करें।
- कन्या- इस राशि वाले लोग केसर मिश्रित दूध का भोग लगाकर श्री कृष्ण जी का पूजन करें एंव गाय को रोटी खिलायें। ऊॅ पीतम्बराय नमः का जाप करें।
- तुला- जन्म अष्टमी के दिन गाय को पके चावल खिलायें तथा श्री कृष्ण जी को फलों का भोग लगाकर पूजन करें। ऊॅ श्रीं उपेन्द्राय अच्युत्ताय नमः का जाप करें।
- वृश्चिक- इस राशि वाले लोग ऑटे में पनीर भरकर गाय को खिलायें एंव केसरिया चावलों का श्री कृष्ण जी का भोग लगायें। ऊॅ श्रीं वत्सले नमः का जाप करें।
- धनु- आज के दिन मीठे हलवे से श्री कृष्ण जी का भोग लगाकर पूजन करें। ऊॅ श्रीं देवकृष्णाय नमः उर्ध्वदन्ताय नमः का जाप करें।
- मकर- चने की दाल में काली मिर्च मिलाकर श्री कृष्ण जी का भोग लगाकर पूजन व अर्चन करें। ऊॅ नारायण सुरसिंधे नमः का जाप करें।
- कुम्भ- आज के दिन गायों को जौं आटा खिलायें एंव श्री कृष्ण जी को हलवा पूड़ी का भोग लगाकर पूजन करें। ऊॅ लीला धाराय नमः का जाप करें।
- मीन- इस दिन छोटे-2 बच्चों को बॉसुरी उपहार में दे तथा श्री कृष्ण जी को पीले वस्त्रों सजाकर लडडुओं का भोग लगाकर पूजन व अर्चन करें। ऊॅ देवकी-नंदनाय नमः का जाप करें।












Click it and Unblock the Notifications