जानिए.. शरीर के किस अंग पर किस राशि-ग्रह का रहता है प्रभाव
नई दिल्ली, 29 जून। मनुष्य का शरीर ब्रह्मांड की प्रतिकृति है। आकाश मंडल में जो समस्त ग्रह-नक्षत्र, राशियां विद्यमान हैं वे सभी सूक्ष्म रूप में मनुष्य के भीतर उपस्थित है। इसीलिए जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है या नक्षत्र बदलता है तो उसका प्रभाव मनुष्य पर भी पड़ता है। आइए जानते हैं किस राशि और ग्रह का प्रभाव शरीर के किस भाग पर रहता है। ज्योतिष के विद्वानों ने मनुष्य शरीर में सिर से लेकर पैर तक क्रमबद्ध तरीके से राशियों का निर्धारण किया है। उन राशियों का प्रभाव मनुष्य के उस भाग पर पड़ता है।

- मेष राशि के स्वामी मंगल का संबंध शरीर की मस्तिष्कीय क्रिया-कलापों से है।
- वृषभ राशि के स्वामी शुक्र का संबंध ग्रीवा और कंठ से है।
- मिथुन राशि के स्वामी बुध का संबंध छाती और पेट रोग से है।
- कर्क राशि के स्वामी चंद्र का संबंध शरीर के पृष्ठभाग से है।
- सिंह राशि का अधिपति सूर्य है और इसका संबंध हृदय, मेरूदंड, कोहनी के नीचे के भाग से है।
- कन्या राशि के स्वामी बुध का संबंध पेडू तथा जननांग से है। हाथ, आंतें तथा विसर्जन तंत्र से भी इसका संबंध है।
- तुला राशि के स्वामी शुक्र का संबंध शरीर के पिछले भाग तथा मूत्राशय तंत्र से है।
- वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल का संबंध पेडू तथा जननांग से है।
- धनु राशि के स्वामी गुरु का संबंध जांघ, नितंब तथा यकृत से है।
- मकर राशि के स्वामी शनि का संबंध घुटनों तथा अस्थि संस्थान से है।
- कुंभ राशि के स्वामी शनि का संबंध चर्म तथा टखनों से है।
- मीन राशि के स्वामी बृहस्पति का संबंध पैर तथा नाड़ी संस्थान से है।












Click it and Unblock the Notifications