नहीं छिपेंगी आपकी खूबियां, अगर कुंडली के इस भाग में हैं ज्यादा ग्रह
नई दिल्ली, 12 जून। दुनिया में इंसान को उसकी खूबियों के आधार पर ही सम्मान मिलता है, इसीलिए लोग दूसरों के सामने अपनी खूबियां ही जाहिर करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी खूबियां दुनिया के सामने आसानी से जाहिर हो जाती हैं और इसके उलट कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो प्रतिभाशाली तो होते हैं लेकिन उनकी खूबियों के बारे में लोगों को काफी देर से पता चलता है। इसकी वजह कुंडली के दो विशेष भागों में ग्रहों की स्थिति होती है।

हम यहां इन्हीं दोनों भागों के बारे में बता रहे हैं...
अदृश्य भाग
एक जन्म कुंडली में 12 भाव होते हैं। इनमें पहले भाव से 7वें भाव तक के भाग को अदृश्य भाग या अदृश्यार्ध कहते हैं। अगर इस भाग में ज्यादा ग्रह हों तो ऐसे लोगों की खूबियां या कमियां छिपी रहती हैं या किसी को इनके बारे में आसानी से पता नहीं चलता है। साथ ही ऐसे लोग अपनी खूबियों या कमियों को दुनिया के सामने जल्दी जाहिर नहीं करते हैं। इसे कुछ इस तरह से भी कह सकते हैं, जैसे-किसी क्लास में शिक्षक द्वारा सवाल पूछने पर, सबसे आखिर में हाथ उठाना या किसी दूसरे के द्वारा उत्तर दिए जाने तक इंतजार करना। हालांकि, खूबियां ज्यादा होंगी या बुराइयां, वह इस भाग में ग्रहों की युति या ज्योतिषीय योगों पर निर्भर करती है।
दृश्य भाग
कुंडली में 7वें भाव से आगे पहले भाव तक के भाग को दृश्य भाग या दृश्यार्ध कहते हैं। इस भाग में ज्यादा ग्रहों के स्थित होने पर व्यक्ति की खूबियां दुनिया के सामने काफी जल्दी जाहिर हो जाती हैं। ऐसा व्यक्ति या तो बहिर्मुखी होता है और खुद ही सभी के सामने खूबियां जाहिर कर देता है या बढ़ा-चढ़ाकर उनके बारे में बताता है। हालांकि, यह बात खूबियों के साथ-साथ कमियों या बुराइयों पर भी लागू होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications