#KarnatakaElections: बीएस येदियुरप्पा क्या बन पायेंगे सीएम ? क्या कहते हैं उनके सितारे?

लखनऊ। बीजेपी कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन वह बहुमत से दूर है। भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस ने बिना शर्त जेडीएस को समर्थन देने का प्रस्ताव दे दिया है। इस नाटकीय घटनाक्रम के कारण भाजपा के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार और पार्टी की जीत के हीरो बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनने के मंसूबों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

आईये ज्योतिषीय विश्लेषण के आधार पर जानने का प्रयास करते है कि क्या येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बन पायेंगे या फिर उनका कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री बनने का सपना अधूरा रह जायेगा..

येदियुरप्पा का जन्म 27 फरवरी सन् 1943 को

येदियुरप्पा का जन्म 27 फरवरी सन् 1943 को

येदियुरप्पा का जन्म 27 फरवरी सन् 1943 को अपरान्ह 02:50 मिनट कर्नाटक में हुआ था। वर्तमान में आपकी कुण्डली में चन्द्रमा की महादशा में शनि का अन्तर एवं मंगल का प्रत्यन्तर चल रहा है। चन्द्रमा अष्टमेश होकर द्वादश भाव में नीच का होकर बैठा है। शनि द्वतीयेश एवं तृतीयेश होकर छठें भाव में बैठा है, जिसकी तृतीय दृष्टि अष्टम भाव पर है, सप्तम दृष्टि द्वादश भाव पर एवं दशम दृष्टि से तृतीय भाव को देख रहा है। अष्टम भाव अचानक राजयोग दिलाता है व षष्ठम भाव शत्रु व विरोधियों का कारक है। शनि छठें भाव में बैठकर तृतीय दृष्टि से अष्टम भाव को देखकर रहा है।

मंगल अष्टम और भाग्य भाव दोनों को मजबूत कर रहा है

मंगल अष्टम और भाग्य भाव दोनों को मजबूत कर रहा है

यानि विरोधियों को परास्त करके सत्ता सुख का संकेत है। मंगल आपके लग्न में बैठकर अष्टम भाव को देख रहा है और वर्तमान में मंगल उच्च का होकर आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। जिसकी सप्तम दृष्टि अष्टम भाव पर पड़ रही है और अष्टम दृष्टि भाग्य भाव पर पड़ रही है। मंगल अष्टम और भाग्य भाव दोनों को मजबूत कर रहा है।

कन्या का स्वामी बुध शनि का मित्र है

कन्या का स्वामी बुध शनि का मित्र है

गोचर में शनि आपके प्रथम भाव में गोचर कर रहा है, जिसकी दशम दृष्टि पद का कारक दशम भाव पर पड़ रही है, इस भाव में कन्या राशि है। कन्या का स्वामी बुध शनि का मित्र है, इसलिए सत्ता का कारक दशम भाव मजबूत हो रहा है।

येदियुरप्पा के सीएम बनने की सम्भावना प्रबल

येदियुरप्पा के सीएम बनने की सम्भावना प्रबल

15 मई व 16 मई दोनों दिन गोचर में चन्द्रमा की स्थिति बीएस येदियुरप्पा के लिए अशुभ व संकटकारी प्रतीत होगी, लेकिन 17 मई को जैसे ही चन्द्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा, वैसे ही येदियुरप्पा के सीएम बनने की सम्भावना प्रबल होने लगेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+