Karnataka Election Results: मंगल को 5 का (104) अमंगल, जानिए बीजेपी का ज्योतिषीय अपशकुन

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और अभी तक रोमांच बना हुआ कि किसकी सरकार बनेगी। राज्य में कांग्रेस नंबर दो की पार्टी बनकर उभरी है, बावजूद इसके उसने एक बहत बड़ा दांव खेला है। उसने जेडीएस को समर्थन देने का ऐलान किया है।

भाजपा सबसे बड़ी पार्टी लेकिन बहुमत से दूर

भाजपा सबसे बड़ी पार्टी लेकिन बहुमत से दूर

भाजपा यहां सबसे बड़ी पार्टी बनकर भी बहुमत से दूर रह गई है, ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बीजेपी कहां पर पीछे रह गई, इस माथापच्ची पर जहां राजनीति के लोग अपनी दिमाग लगा रहे हैं वहीं दूसरी और ज्योतिषी लोग इस बारे में एक अलग ही कारण बता रहे हैं।

 हनुमान भक्त येदियुरप्पा के लिए मंगल लकी लेकिन......

हनुमान भक्त येदियुरप्पा के लिए मंगल लकी लेकिन......

सबको लग रहा था कि आज हनुमान भक्त येदियुरप्पा के लिए मंगल, मंगलकारी बनेगा और वो इसमें कामयाब भी हुए लेकिन उनका मंगलकारी मंगल भाजपा के लिए लकी साबित नहीं हुआ। दरअसल आज भाजपा यहां 104 नंबर पर सिमट गई है, न्यूमरोलॉजी के मुताबिक इसका जोड़ हुआ (1+0+4=5), जो कि बीजेपी के लिए अनलकी साबित हुआ।

सम-विषम का चक्कर

सम-विषम का चक्कर

अंक ज्योतिष विशेषज्ञ ज्योतिमा शर्मा ने कहा कि अगर ये नंबर 4 या 6 होते तो भाजपा के लिए अच्छे होते क्योंकि आज 15 मई है जिसका जोड़ होता (1+5=6), जो की एक सम नंबर होता और भाजपा के लिए लकी होता, वहीं अगर भाजपा को 103 सीट मिलती तो उसका जोड़ होता
(1+0+3-4) ये भी एक सम नंबर होता, जो कि बीजेपी को सरकार बनाने में मदद करता।

कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन देकर पूरा पासा ही पलट दिया

कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन देकर पूरा पासा ही पलट दिया

आपको बता दें कि आज कर्नाटक में 222 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। जैसा कि पहले ही अनुमान था, कर्नाटक में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। एक तरफ सबसे बड़ा दल होने के नाते भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन देकर पूरा पासा ही पलट दिया है। इन हलचलों के साथ कर्नाटक का सियासी पारा चढ़ गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कर्नाटक का ताज किसके सिर पर सजता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+