कर्ज से परेशान हैं, उड़ गई है रातों की नींद तो आज से ही जरूर करें ये उपाय

Karj Mukt Hone ke Upay: आजकल की लाइफ स्टाइल कुछ ऐसी हो गई है कि न चाहते हुए भी और व्यवस्था न होते हुए भी व्यक्ति हो दिखावा करना पड़ता है। समाज में, परिवार में लाइफ स्टाइल मेंटेन करने के लिए व्यक्ति अपनी हैसियत से अधिक खर्च करने लगता है।

और एक दिन बड़े भारी कर्ज में डूब जाता है, कर्ज का यह चक्र ऐसा है कि व्यक्ति एक बार फंसा तो फिर उसी में उलझा रह जाता है। कर्ज के इसी चक्र से बाहर निकलने का रास्ता दिखाता है ज्योतिष।

Karj Mukt Hone ke Upay

ज्योतिष में कर्ज मुक्ति के ऐसे सटीक उपाय बताए गए हैं जो आपके पास धन की आवक बढ़ाकर कर्ज से मुक्ति दिलाने में मदद करते हैं। किंतु यह उपाय सिर्फ उन्हीं लोगों को करना चाहिए जो कर्ज में डूबे हुए हैं, केवल धन वृद्धि के लिए इस उपाय को करने का कोई लाभ नहीं मिलेगा।

तो चलिए हम बताते हैं वह उपाय-

  • शास्त्रों में भूमि पुत्र मंगल को धन प्रदायक और कर्ज से मुक्ति दिलाने वाला कहा गया है। मध्यप्रदेश के उज्जैन में ऋणमुक्तेश्वर महादेव का मंदिर है। इस मंदिर में राजा हरिश्चंद्र ने भी कर्ज मुक्ति के लिए पूजन किया था।
  • इस मंदिर में कर्ज मुक्ति पूजा करवाने से मनुष्य का सारा कर्ज उतर जाता है किंतु सभी लोगों के लिए उज्जैन जाना संभव नहीं हो पाता। इसलिए वे अपने ही घर ग्राम में यह उपाय कर सकते हैं।
  • आप जिस भी नगर, ग्राम, शहर में रहते हैं वहां आसपास कोई शिवमंदिर अवश्य होगा। उस मंदिर में प्रत्येक मंगलवार आपको एक प्रयोग करना है। उस शिव मंदिर में मंगलवार को जाएं और शिवलिंग के समक्ष बैठकर उन्हें ऋणमुक्तेश्वर महादेव मानकर उनसे ऋणमुक्ति की प्रार्थना करें।
  • शिवलिंग पर पहले जल और फिर दो मुट्ठी लाल मसूर की दाल चढ़ाएं और वहीं लाल कंबल का आसन बिछाकर उस पर बैठकर ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। यह प्रयोग आपको कम से कम 7 मंगलवार को करना है। यह प्रयोग बिलकुल गुप्त रखें। किसी से इसकी चर्चा न करें और किसी के पूछने पर भी न बताएं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+