Holi 2018: होली के दिन राशि के अनुसार खेलें रंग

लखनऊ। हर्षोल्लास के त्यौहार होली में रंगों का विशेष महत्व है। बिना रंगों के होली का रंग फीका-फीका सा लगता है। पहले एक-दूसरे को रंग लगाये जाते थे लेकिन समय के अनुसार परिवर्तन हुआ और रंगों की जगह गुलाल ने ले ली। रंगों से गुलाल ज्यादा बेहतर है क्योंकि ये न तो आपके कपड़े खराब करता है और न ही आपकी त्वचा को विशेष नुकसान पहुंचाता है। होली में गुलाल एक-दूसरे को सभाी लगाते है लेकिन हम आज आपको बतायेंगे कि राशि के अनुसार होली में आप किस रंग के गुलाल का उपयोग करें ?

  • मेष- भतीजे एंव भतीजियों को लाल गुलाल लगाकर होली खेलें। हनुमान जी को 11 गुलाब फूल चढ़ायें एंव उसमें से फूल लेकर लाल कपड़े में बाॅधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से पूरे वर्ष माॅ लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
  • वृष- ससुराल पक्ष के लोगों के साथ चमकीले गुलाल से होली खेलें जिससे सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। होली के दिन शिव जी पर लाल गुलाब का लेपन करने से आने वाली समस्याओं का शमन होगा और मनोकामना पूर्ण होगी।
 हरा रंग

हरा रंग

  • मिथुन- मित्रगणों के साथ हरा रंग या गुलाल लगाकर मस्ती करें। गणेश जी पर हरा गुलाल चढ़ाये एंव गणेश स्त्रोत का पाठ करें।
  • कर्क- आज के दिन अपनी माॅ को गुलाल लगाकर अशीर्वाद लेने से आप हर बाॅधा को पार कर आगे बढ़ेगें। होली के दिन शिव-पार्वती का गुलाल चढ़ायें एंव मिश्री का भोग लगाकर विधिवत पूजन करें।
  • सिंह- अपने पिता को गुलाल का टीका लगाकर उनसे अशीर्वाद लें। होली के दिन प्रातःकाल जल में गुलाल एंव गुलाब फूल चढ़ाकर सूर्य देव को अर्पित करें।
  • शनि देव की स्तुति

    शनि देव की स्तुति

    • कन्या- शनि देव की स्तुति करें एंव उन्हे नीला गुलाल व काले तिल चढ़ायें। अपनी बहन एंव बुआ को नीला गुलाल अवश्य लगायें।
    • तुला- होली के दिन अपनी पत्नी को ब्राइट कलर का गुलाल लगायें जिससे आपसी प्रेम बना रहेगा। माॅ लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करायें।
    • वृश्चिक- आज के दिन अपने भाईयों लाल गुलाल अवश्य लगायें जिससे आपसी सौहादर्य में वृद्धि होगी। हनुमान जी के दाहिने बाजू पर लाल गुलाल लगायें।
    • गहरा प्रेम उमड़ेगा

      गहरा प्रेम उमड़ेगा

      • धनु- अपनी सन्तान के साथ पीले रंग के गुलाल के साथ होली खेलने से गिले-शिकवे दूर होकर एक-दूसरे के प्रति गहरा प्रेम उमड़ेगा। केले पर कच्चा दूध चढ़ाने से धन-धान्य में वृद्धि होगी।
      • मकर- इस राशि वाले लोग अपनें कर्मचारियों , नौकरों व सेवकों के साथ नीले गुलाल से होली जरूर खेलें। ऐसा करने से इन लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। शनि देव की स्तुति करें।
      • आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी

        आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी

        • कुम्भ- आप लोग वृद्ध व्यक्तियों के साथ नीले व गुलाबी रंग के साथ होली खेलें जिससे शनि देव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। कालभैरव का पूजन करने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
        • मीन- मीन राशि के जातक अपने गुरू को पीले रंग गुलाल जरूर लगायें। ऐसा करने से गुरू की कृपा से आप दिन-रात उन्नति करेंगे। होलिका दहन के समय गोबर के कण्डे अग्नि में डालने से बाधायें दूर होगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+