Guru Retrograde: देशों में होंगे युद्ध, आएगी राजनीतिक अस्थिरता, बचकर रहें
Guru Retrograde: गुरु आज से वक्री हो रहा है। यदि वृहद रूप से विश्लेषण करें तो गुरु के अधीन कूटनीति, राजनीति, धैर्य-संयम जैसे क्षेत्र आते हैं। 119 दिन की अवधि तक अर्थात 4 फरवरी 2025 तक गुरु वक्री रहेगा।
इसका व्यापक असर देश-दुनिया की राजनीति पर पड़ने वाला है। अनेक देशों में अस्थिरता आएगी और वे अपने प्रतिद्वंद्वियों से युद्ध करने को प्रेरित होंगे।

गुरु के वक्री होने से अनेक भू राजनैतिक स्थितियां पैदा होंगी। अनपेक्षित घटनाएं जैसे भूस्खलन, भूकंप, जल प्लावन, पानी में भूकंप जैसी घटनाएं हो सकती हैं।
देशों में युद्ध के हालात
रूस-यूक्रेन युद्ध पहले से जारी है। ईरान और इजरायल के बीच भी जंग छिड़ चुकी है। अनेक अन्य देश भी युद्ध की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। गुरु के वक्री होने की अवधि 119 दिनों में पृथ्वी पर अनेक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। अनेक देश युद्ध में कूदेंगे। धरती पर हथियारों का प्रयोग होगा। इससे वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि अपने देश भारत की बात करें तो भारत सदैव शांति का पक्षधर रहा है इसलिए कई देशों के बीच युद्ध के हालात टालने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
प्राकृतिक आपदाएं
गुरु के वक्री होने से अनेक प्राकृतिक आपदाएं और दुर्घटनाएं सामने आ सकती हैं। भूस्खलन, भूकंप, जल के भीतर बड़ी हलचलें, सूनानी, तूफान जैसी घटनाएं हो सकती हैं। इसके अलावा वायुयान दुर्घटनाएं, ट्रेन दुर्घटनाएं, सड़क हादसे जैसी गंभीर घटनाएं भी हो सकती है। गुरु के वक्री होने के कारण संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका रहेगी। कोई नया वायरस जानलेवा साबित हो सकता है।
लोगों में धैर्य कम होगा
गुरु का आधिपत्य व्यक्ति के चरित्र और स्वभाव पर होता है। गुरु ठीक है तो व्यक्ति संयमित और लाइन में चलने वाला होता है किंतु गुरु के वक्री होने के कारण व्यक्ति असंयमित हो जाते हैं। उनमें धैर्य की कमी हो जाती है और वे जरा-जरा सी बातों पर अपने परायों में भेद नहीं करते और अपनी वाणी खराब कर बैठते हैं। लोगों में संयम की कमी होने के कारण विवाद बढ़ेंगे और इससे अपराध भी बढ़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications