Mithun (Gemini) Career Horoscope 2022: मिथुन को नए ऑफर आएंगे

नई दिल्ली, 21 दिसंबर। मिथुन राशि के जातकों को वर्ष 2022 में करियर को गति देने के कई अवसर मिलेंगे। जिन युवाओं के पास नौकरी नहीं है उन्हें एक से अधिक अवसर मिलेंगे। उनमें से अपने लिए बेहतर जॉब का चयन करना होगा। यदि आप एक नौकरी के साथ दूसरी नौकरी या बिजनेस भी कर सकते हैं तो यह और भी बेहतर रहेगा क्योंकिइससे आपकी कमाई के एक से अधिक स्रोत बन जाएंगे। साल की शुरुआत में ही अनके अवसर आएंगे जो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की ओर आगे बढ़ाएंगे।

Mithun (Gemini) Career Horoscope 2022: मिथुन को नए ऑफर आएंगे

दशम भाव मीन राशि का स्वामी नवम स्थान में रहने से भाग्य को प्रबल बल मिलेगा। बिल्डर्स, प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए यह समय बेहतरीन रहने वाला है। 30 अप्रैल से शनि का राशि परिवर्तन आपके लिए जॉब में थोड़ी परेशानी पैदा कर सकता है अप्रैल से जून के बीच जो काम चल रहा है उसे चलने दें, ज्यादा बदलने का प्रयास न करें। कार्यस्थल पर किसी से विवादित स्थिति बन सकती है जिसके परिणामस्वरूप कंपनी आपका स्थानांतरण कर सकती है। अगस्त से अक्टूबर के बीच का समय करियर में उतार-चढ़ाव के बावजूद आपके हित में रहेगा।

प्यार का राशिफल 2022

इस दौरान आपको अपनी योग्यता साबित करनी होगी। कंपनी की आपसे अनेक अपेक्षाएं होंगी जिन पर आपको खरा उतरना होगा। साल 2022 उन यंग प्रोफेशनल्स के लिए अच्छा रहने वाला है जो विदेशी कंपनियों में नौकरी करना चाह रहे हैं। उन्हें वहां से अच्छे जॉब ऑफर आएंगे।

उपाय : मिथुन राशि के जातक बुध पिरामिड अपने घर में या कार्य स्थल पर स्थापित करें। करियर को गति मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+