घर में पेंटिंग लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान
घर में उन पेंटिंग एंव चित्रों को घर में नहीं लगाना चाहिए जिनमें पैनी नोंके अथवा मोड़ बनते हो या फिर औजारों की तरह दिखने वाले हो।
लखनऊ। भवन में नकारात्मक उर्जा के प्रवेश से बचने के लिए विभिन्न प्रकार के उपायों को अपनाया जाता है। घर में कौन सी वस्तु कहॉ पर और कैसे रखनी यह सबसे महत्वपूर्ण है।

आज हम आपको बतायेंगे कि पेटिंग, चित्र, सीनरी आदि घर में लगाते समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए...
1- अत्यन्त गहरे रंगों से निर्मित सकारात्मक उर्जा का क्षय करते है। अतः चित्रों में कम से कम गहरे रंगों का प्रयोग करना चाहिए।
2- युद्ध एंव झगड़ो वाले चित्रों को घर में नहीं लगाना चाहिए।
3-झुर्रीदार एंव उदास चेहरों वाले वृद्धों के चित्रों को भी घर पर नहीं लगाना चाहिए।
4- हिंसात्मक पशुओं के चित्रों को लगाना भी शुभ नहीं माना जाता है।
5- घर में उन पेंटिंग एंव चित्रों को घर में नहीं लगाना चाहिए जिनमें पैनी नोंके अथवा मोड़ बनते हो या फिर औजारों की तरह दिखने वाले हो।
6- उन चित्रों को भी घर में स्थान नहीं देना चाहिए जिनमें भूत-प्रेत जैसी चीजें अथवा वातावरण की छाप हो।
7- सुनसान वन, दलदल अथवा उससे सम्बधित सीनरी को भी घर में लगाना अशुभ माना जाता है।
8- गंदे, दरिद्रतापूर्ण अथवा भयानक दिखने वाले चित्रों को भी घर में नहीं लगाना चाहिए।
9- बहुत समय पुरानी पेंटिंग अथवा चित्रों को भी बदल देना चाहिए। क्योंकि इनसे नाकारात्मक उर्जा का प्रवाह होने लगता है।
उपरोक्त सावधानियॉ बरतने से अनेक प्रकार की ऋणात्मक उर्जाओं से बचा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications