Diwali 2020: दीपावली पर ये पौधे लगा लिए तो कभी नहीं होगी पैसों की कमी
Diwali ke Totke: दीपावली मां लक्ष्मी के पूजन का दिन होता है। शास्त्रीय मान्यता है किदीपावली की रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपनी भक्ति का परिणाम भक्तों को देती हैं। इसलिए दीपावली की रात्रि में लोग अपने घरों में दीपक जलाकर लक्ष्मी के आगमन की प्रतीक्षा करते हैं। इस दिन लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अनेक तरह के उपाय किए जाते हैं। अनेक वनस्पतियों में भी धन को खींचने की शक्ति होती है।

आइए हम बताते हैं ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में जिन्हें दीपावली के दिन अपने घर के आंगन में लगाएं, इससे कभी पैसों की कमी नहीं होगी।
Recommended Video
Ayodhya Deepotsav की शुरुआत, भगवान श्रीराम की नगरी के देखें भव्य फोटो | वनइंडिया हिंदी
- मनी प्लांट : यह पौधा कई घरों में रहता है। दरअसल इसकी बेल चलती है। इसे दीपावली के दिन घर में लगाया जाना शुभ माना जाता है। भारतीय वास्तु और चीनी फेंगशुई में इसका बड़ा महत्व होता है। मनी प्लांट का पौधा दीपावली के दिन मिट्टी के गमले में घर की उत्तर दिशा में लगाने से पैसों की आवक बढ़ जाती है। इसकी बेल जैसे-जैसे बढ़ती जाती है, आपकी धनकोष भी बढ़ता जाता है।
- क्रासुला : इसे जेड प्लांट भी कहते हैं। क्रासुला छोटी-छोटी गद्देदार पत्तियों वाला पौधा होता है। इसे दीपावली के दिन घर की पूर्वी दिशा में लगाएं। इससे पैसों की आवक लगातार होती रहती है। कभी पैसों की कमी नहीं होती। इसके साथ ही यदि कहीं पैसा अटका हुआ है तो वह भी आने लगता है। यह पौधा कॅरियर में भी तरक्की देता है।
- शमी : शमी का पौधा पैसों को चुंबक की तरह खींचता है। इसे दीपावली के दिन घर में लाकर लगाएं और प्रतिदिन ताजा पानी अर्पित करें। शाम के समय पौधे के समीप घी का दीपक लगाएं। इससे जल्दी ही आपके धन कोष में वृद्धि होने लगती है। यह पौधा जहां होता है, वहां खर्च सीमित मात्रा में होते हैं। इससे कर्ज उतरने लगता है। यह धन आगमन के रास्ते खोलता है।
- स्नेक प्लांट : स्नेक प्लांट की पत्तियां फन फैलाए हुए सांप की तरह दिखाई देती हैं जो लंबी, हरी और उस पर पीले धब्बे होते हैं। यह पौधा पैसों को आकर्षित करने वाला सशक्त माध्यम है। वास्तु शास्त्र में भी इसका बड़ा महत्व होता है। यह न केवल कैश फ्लो बढ़ाता है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को भी सोख लेता है।
- पीस लिली : पीस लिली के पौधे को फॉच्र्यून प्लांट भी कहा जाता है। फेंगशुई की मान्यता है कियह पौधा सोई किस्मत जगा देता है। दीपावली के दिन इस पौधे को लगाना अत्यंत शुभ होता है। इससे गुडलक आता है। पैसों की आवक बनी रहती है। कॅरियर में भी यह काफी सपोर्ट करता है।












Click it and Unblock the Notifications