इस दिवाली मुख्य दरवाजे के बाहर करें ये 5 उपाय, घर में आएगी खुशहाली

नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार खुशियों का त्योहार है। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन पूरे घर को सजाया जाता है। इसमें भी घर के मुख्य दरवाजे को सजाने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मुख्य दरवाजे से ही घर दिवाली के दिन घर में मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि इस दिन मुख्य दरवाजे को कैसा सजाया जाए जिससे कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बरस सके ..

चांदी का स्वास्तिक

चांदी का स्वास्तिक

1. मुख्य दरवाजे पर चांदी का स्वास्तिक लगाने का विशेष महत्व है। चांदी का स्वास्तिक सभी तरह की नकरात्मक उर्जा को घर से दूर करता है जिससे घर का माहौल सकरात्मक होता है। अगर आपके पास चांदी का स्वास्तिक नहीं है तो आप रोली का स्वास्तिक भी बना सकते हैं।

2. चूंकि दिवाली पर मां लक्ष्मी घर के मुख्य दरवाजे से ही प्रवेश करती हैं इसलिए मुख्य दरवाजे पर मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए तोरण बनाना चाहिए। तोरण बनाने के लिए आम और केले के पत्ते को शुभ माना जाता है। वैसे अगर आप चाहें तो फुलों से भी तोरण बना सकते हैं।

पैरों के निशान

पैरों के निशान

3. मुख्य दरवाजे पर मां लक्ष्मी के पैरों के चिन्ह को लगाना चाहिए। पैरों के चिन्ह लगाते समय यह ध्यान रखें कि ये निशान घर के अंदर की तरफ हो जैसे मां लक्ष्मी घर में प्रवेश कर रही हों। साथ ही दरवाजे पर एक बर्तन में साफ पानी भरकर रखना चाहिए। पानी को सुंगधित बनाने के लिए उसमें फूलों को भी डाल देना चाहिए।

4. दरवाजे के दोनों तरफ कलश रखें। कलश में पानी भरा होना चाहिए। कलश रखते समय यह ध्यान दें कि एक कलश उत्तर दिशा कि तरफ हो जब कि दूसरा कलश पूर्व दिशा की ओर हो। दिवाली में इस तरह से कलश रखने से लाभ मिलता है साथ ही धन लाभ के भी योग बनते हैं।

कमल के फूल के साथ अष्टमंगला

कमल के फूल के साथ अष्टमंगला

5. मुख्य दरवाजे पर दिवाली के दिन एक अष्टमंगला रखना शुभ माना जाता है। अष्टमंगला के साथ एक कमल का फूल भी रखते हैं। कमल के फूल का मां लक्ष्मी का सिंहासन होता है। मां लक्ष्मी इन उपायों से प्रसन्न होकर मुख्य दरवाजे से घर में प्रवेश करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+