Dhanteras or Dhantrayodashi 2018: समृद्धि चाहते हैं तो धनतेरस पर यह मौका न गंवाए

Recommended Video

    Dhanteras: चाहते हैं तरक्की तो यह मौका न छोड़ें | Astro Remedies | धनतेरस | Boldsky

    नई दिल्ली। पांच दिवसीय दीपोत्सव का पहला दिन होता है धनतेरस। इस दिन से ही दीपावली का त्योहार प्रारंभ हो जाता है। इस दिन शाम के समय अधिकांश व्यापारी अपने घरों और प्रतिष्ठानों में पूजन करते हैं। यदि दिन दो मायनों में बेहद खास होता है। एक तो यह आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि के प्रकट होने का दिन है इसलिए यह दिन आरोग्यता प्राप्त करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है और दूसरा यह दिन मां लक्ष्मी का प्रिय दिन है। इसलिए इस दिन धन और कई जगह कलम-दवात की पूजा भी की जाती है। इस दिन धन प्राप्ति के लिए कई उपाय किए जाते हैं। ये सारे टोटके अत्यंत कारगर होते हैं और शीघ्र अपना सकारात्मक प्रभाव दिखाते हैं। यदि आपके काम होते-होते अटक जाते हैं। काफी प्रयत्नों के बाद भी आपको नौकरी में या व्यापार में तरक्की नहीं मिल पा रही है, तो यह प्रयोग तीन दिन करना चाहिए । धनतेरस के दिन से प्रारंभ करके दीपावली तक लगातार तीन दिन शाम के समय हाथ-पैर धोकर साफ कपड़े पहनकर अपने पूजा स्थान में बैठें और गणपति के संकटनाशन स्तोत्र के पांच पाठ करें। इसके बाद गाय को हरा चारा या हरी सब्जी खिलाएं। जल्द ही आपकी उन्नति के रास्ते खुलने लगेंगे।

    चांदी की दो ठोस गोली खरीदकर लाएं

    चांदी की दो ठोस गोली खरीदकर लाएं

    धनतेरस के दिन चांदी की दो ठोस गोली खरीदकर लाएं। इन्हें गंगाजल से शुद्ध करने के बाद इन पर केसर का तिलक लगाएं। इन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें।

    लक्ष्मी माता की तस्वीर

    लक्ष्मी माता की तस्वीर

    यदि आप पर कर्ज हो गया है और यह बढ़ता जा रहा है तो धनतेरस के दिन चांदी का एक कड़ा बनवाएं। इसे शाम के समय लक्ष्मी माता की तस्वीर या प्रतिमा के चरणों में रखें। दीपावली के दिन इस कड़े को लक्ष्मी पूजा में शामिल करें और उसी दिन इसे अपने हाथ में पहन लें। धन संबंधी समस्या शीघ्र दूर होने लगेगी।

    महालक्ष्मी अष्टक का पाठ

    महालक्ष्मी अष्टक का पाठ

    धनतेरस की शाम के समय महालक्ष्मी अष्टक का पाठ करना अत्यंत फलदायी कहा गया है। संभव हो तो इसके पांच या 11 पाठ अवश्य करें। धनतेरस को प्रातः ब्रह्ममुहूर्त में उठें घर के बाहर सफाई करके अपने मुख्य दरवाजे के बाहर दाहिनी ओर एक लोटा जल डालेंपर । इस पर थोड़े से अक्षत रखकर उस पर एक दीया लगाएं। महालक्ष्मी माता से अपने घर में आरोग्यता की कामना करें। ऐसा करने से वर्षभर परिवार के सदस्यों पर बीमारी का साया नहीं पड़ता।

    सादा सफेद कागज लें

    सादा सफेद कागज लें

    अटूट लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए धनतेरस के दिन यह प्रयोग करना अत्यंत फलदायी बताया गया है। एक सादा सफेद कागज लें। इस पर केसर की स्याही से 108 बार श्रीं लिखें। इस कागज को दीपावली की पूजा में रखें। इसे कांच की फ्रेम में जड़वाकर घर या दुकान-ऑफिस में लगाएं। धन संपन्नता बरसने लगेगी।

    तीव्र वशीकरण

    तीव्र वशीकरण

    धनतेरस के दिन अनार के पौधे की जड़ लेकर आएं। इसे कच्चे दूध और गंगाजल से धो लें। सिंदूर लगाकर चांदी के ताबीज में भरकर अपने गले में पहनें। इससे आपके किसी भी काम में कभी रुकावट नहीं आएंगे। यह प्रयोग एक तीव्र वशीकरण की तरह काम करता है। जब तक यह ताबीज आपके पास रहेगा, आपके आकर्षण प्रभाव में भी वृद्धि होती रहेगी।धनतेरस के दिन पूजा में एक दक्षिणावर्ती शंख में चावल के दाने और गुलाब के फूल की पंखुडि़यां डालकर रखें। धन लाभ होने लगता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+