Moonga Gemstone: मूंगा धारण करने के फायदे और नुकसान
लखनऊ। मंगल ग्रह अगर आपकी पत्री में ग्यारहवें भाव में स्थित हो तो धन लाभ कराता है। अतः मूंगा धारण करने से लाभ में वृद्धि होती है, किन्तु सन्तान पक्ष एवं स्वयं के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए मूंगा सोंच समझकर ही धारण करें। अब आईये जानते है कि किस लग्न वालों के लिए मूंगा धारण करना फायदेमन्द रहेगा और किसके लिए हानिकारक।
- मेष लग्न-मंगल लग्नेश-अष्टमेश होकर ग्यारहवें भाव में कुम्भ राशि में स्थित होगा। अतः मूंगा पहनने से लाभ होगा एवं सम्पत्ति में वृद्धि होगी।
- वृष लग्न-इस लग्न की कुण्डली में मंगल द्वादशेश-सप्तमेश होकर ग्यारहवें भाव में स्थित होगा। मूंगा पहनना लाभकारी रहेेगा और अविवाहितों को पत्नी नौकरी वाली मिलेगी।
- मिथुन लग्न-इस लग्न में मंगल षष्ठेश-लाभेश होकर ग्यारहवें भाव में अपनी राशि मेष में स्थित है। मूंगा पहनने से धन में वृद्धि होगी एंव मित्रों से सहयोग मिलेगा।

धन,सम्पत्ति, जायदाद में वृद्धि
- कर्क लग्न-इसमें मंगल दशमेश-पंचमेश होकर लाभ भाव में वृष राशि में स्थित होगा। अतः मूंगा धारण करने से सन्तान पक्ष तथा कारोबार में वृद्धि होगी।
- सिंह लग्न-मंगल चतुर्थेश-नवमेश होकर ग्यारहवें भाव में मिथुन राशि में स्थित होगा। मूॅगा पहनने से धन, सम्पत्ति, जायदाद में वृद्धि होगी।
- कन्या लग्न-मंगल तृतीयेश-अष्टमेश होकर ग्यारहवें भाव में कर्क राशि में स्थित होगा किन्तु यह अपनी नीच राशि में रहेगा। अतः मूंगा धारण करने से हर तरफ से हानि के संकेत है। कुछ लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है और दुर्घटना भी हो सकती है।
- तुला लग्न-इस लग्न की पत्री में मंगल द्वितीयेश-सप्तमेश होकर ग्यारहवें भाव में सिंह राशि में स्थित होगा। अतः मंूगा धारण करने से धन लाभ होगा, मित्रों से सहयोग मिलगा एवं अविवाहितों को सुन्दर व नौकरी करने वाली पत्नी मिलेगी।
- धनु लग्न-इस कुण्डली में मंगल पंचमेश-द्वादशेश होकर ग्यारहवें भाव में तुला राशि में स्थित होगा। इसलिए मंूगा पहनने से सन्तान पक्ष की ओर से लाभ रहेगा और बुद्धि का विकास होगा।
- मकर लग्न-मंगल चतुर्थेश-लाभेश होकर ग्यारहवें भाव में अपनी राशि वृश्चिक मेें स्थित होगा। अतः मंूगा धारण करने से धन व सम्पत्ति में वृद्धि होगी।
- कुम्भ लग्न-इस लग्न में मंगल तृतीयेश-दशमेश होकर ग्यारहवें भाव में गुरू की राशि धनु में रहेगा। मूंगा धारण करने से जातक के कारोबार में व नौकरी में उन्नति होगी।
- मीन लग्न-इस लग्न की कुण्डली में मंगल द्वितीयेश-भाग्येश होकर ग्यारहवें भाव में अपनी उच्च राशि मकर में होगा। अतः मूंगा धारण करना धन, सम्पत्ति व आमदनी में वृद्धि करायेगा।

तुला लग्न

वृश्चिक लग्न
मंगल लग्नेश-षष्ठेश होकर ग्यारहवें भाव में कन्या राशि में स्थित होगा। मूंगा धारण करने से आर्थिक स्थिति ठीक होगी एवं शत्रुओं से भी किसी प्रकार का लाभ होगा।

सम्पत्ति में वृद्धि













Click it and Unblock the Notifications