Chandra Grahan 2026: हर पूर्णिमा पर क्यों नहीं लगता चंद्र ग्रहण? क्या है Blood Moon का राज?
Chandra Grahan 2026 on Purnima Tithi Update: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है, आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही लगता है लेकिन हर पूर्णिमा पर चांद को ग्रहण क्यों नहीं लगता है ये एक बड़ा सवाल है, जो अक्सर लोगों को परेशान करता है। आपको इस सवाल का जवाब जानने के लिए चंद्रमा की कक्षीय स्थिति को समझना होगा, दरअसल सूर्य और चंद्रमा के ठीक बीच में पृथ्वी आती है तब चंद्र ग्रहण की घटना घटती है।
मालूम हो कि चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी की कक्षा पर करीब 5 डिग्री झुकी हुई है, जिसके चलते कभी चांद अर्थ की छाया से ऊपर निकल जाता है तो कभी नीचे रह जाता है, जिसके कारण हर पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण नहीं लगता है। आमतौर पर एक वर्ष में 2 से 3 चंद्र ग्रहण लग सकते हैं, लेकिन सभी भारत में दिखाई दें, यह जरूरी नहीं।

ज्योतिष विज्ञान और वैदिक धर्म में चंद्र ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है इसलिए ग्रहणकाल में शुभ काम वर्जित होता और लोग पूजा-पाठ भी नहीं करते हैं। इस बार का चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर 3: 20 PM से शुरू होकर शाम 6 :46 मिनट PM पर समाप्त होगा।
Chandra Grahan 2026 : क्या है सूतक टाइम?
ग्रहण का सूतक काल ठीक 9 घंटे पहले, यानी कि 3 मार्च को 6: 20 AM से ही प्रारंभ हो जाएगा। ग्रहणखत्म होने के बाद चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से कुंडली के चंद्रदोष दूर होते हैं।
क्या है Blood Moon का राज?
जब पूर्णिमा की रात चंद्रमा अचानक तांबे या लाल रंग का दिखाई देने लगता है, तो लोग उसे Blood Moon (ब्लड मून) कहते हैं। Blood Moon तब दिखाई देता है जब पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) होता है। वैज्ञानिक दृष्टि से Blood Moon एक सामान्य खगोलीय घटना है और इसका पृथ्वी पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।
Chandra Grahan 2026 खत्म होने के बाद ऐसे करें चंद्रदोष दूर करने के उपाय
चंद्रमा मन, भावनाओं, माता, जल तत्व और मानसिक संतुलन का कारक माना जाता है। जब कुंडली में चंद्रमा कमजोर, नीच राशि में, पाप ग्रहों से पीड़ित हो, तो उसे चंद्र दोष कहा जाता है। इससे मानसिक अशांति, तनाव, निर्णय क्षमता में कमी, अनिद्रा या पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं।
आइए जानते हैं चंद्र दोष दूर करने के सरल और प्रभावी उपाय क्या हैं...
- ॐ सोम सोमाय नमः और ॐ चंद्राय नमः का रोजाना 108 बार जाप करें।
- सोमवार का व्रत रखने से चंद्रमा मजबूत होता है।
- दूध, चावल, दही का सेवन करें।
- चंद्रमा कमजोर होने पर मोती (Pearl) धारण करना शुभ माना जाता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बात करें।












Click it and Unblock the Notifications