Chandra Grahan 2026: चांद को लगा ग्रहण, माताएं परेशान, अब बच्चों को कैसे खिलाएं खाना? ज्योतिषी ने दिया ये जवाब
Chandra Grahan 2026 Food: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज लगा है इससे पहले सूतक काल प्रारंभ था, इस दौरान भोजन करना वर्जित माना गया है, ऐसे में माताएं परेशान हैं कि वो अपने बच्चो को कैसे खाना खिलाएं क्योंकि बच्चे तो लंबी अवधि तक भूखा नहीं रह सकते हैं। तो इस बात का समाधान काशी के पंडित दयानंद शास्त्री ने बता दिया है, उनके मुताबिक छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों पर सूतक के नियम कठोरता से लागू नहीं होते।
उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाती है इसलिए उन्हें भोजन बनाकर दिया जा सकता है। दयानंद शास्त्री ने कहा कि 'बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को सूतक से पहले बना हुआ हल्का और सुपाच्य भोजन दिया जा सकता है और अगर भोजन पहले का नहीं है तो उन्हें दूध , खिचड़ी, फल या ड्राई फ्रूट्स दिए जा सकते हैं।'

यानंद शास्त्री ने कहा कि ' घर के भोजन में तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए ऐसे करने से भोजन खराब नहीं होता है। इस वक्त मसालेदार, तलाभूना और गरिष्ठ भोजन नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है, इस वक्त वातावरण में बहुत गर्मी होती है,ऐलसे में मसालेदार भोजन खाने से इंसान को और गर्मी महसूस होगी जिससे सेहत खराब हो सकती है। '
Chandra Grahan 2026 Food: जंक फूड ना दें,ताजा भोजन कराएं
'बच्चों को जो भी खिलाएं ताजा खिलाएं लेकिन उन्हें जंक फूड ना दें। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल में वातावरण में सूक्ष्म जीवाणुओं की वृद्धि होती है, इसलिए भोजन को ढककर रखना और ताजा भोजन ग्रहण करना सेहत के लिए बेहतर माना गया है।'
Chandra Grahan 2026 ke baad kya kare: ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें?
पूरे घर में गंगाजल छिड़कें, स्नान करें और उसके बाद रसोई घर की सफाई करें और मां अन्नपू्र्णा का ध्यान करें। इसके बाद मीठा बनाएं, आज चंद्र ग्रहण है इसलिए खीर बनाई जा सकती है और उसे चंद्रदेव को अर्पित करें और उसके बाद प्रसाद के रूप में ग्रहण करें और इसके बाद आप भोजन पकाएं। ॐ सोमाय नमः मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति मिलती है इसलिए चंद्रदेव की पूजा करने के दौरान इन मंत्रो का भी जाप करें।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications