Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण आज, जानिए क्या करें और क्या ना करें?
Chandra Grahan Par Kya Kare Kya Na Karen: चंद्र ग्रहण के दौरान संकट मोचन हनुमान जी का ध्यान करना चाहिए, उनके प्रभाव से सारी नकारात्मक चीजों का खात्मा हो जाता है।

Lunar Eclipse 2023 (चंद्र ग्रहण) Dos and Don'ts: वैशाख पूर्णिमा के दिन साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन बु्द्द पूर्णिमा भी है। इसलिए इस दिन का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि इस बार का ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। जिसकी वजह से इसका सूतक काल प्रारंभ नहीं होगा इसलिए इस दिन बड़े आराम से पूर्णिमा की पूजा की जा सकती है। मालूम हो चंद्र ग्रहण अगर प्रभावी होती है तो इसका सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले ही शुरु हो जाते हैं और इस दौरान फिर कोई शुभ काम नहीं होते हैं।
ग्रहों का असर लोगों के जीवन पर पड़ता है
भले ही ये ग्रहण इंडिया में दिखाई नहीं देगा लेकिन फिर भी ग्रहों का असर लोगों के जीवन पर पड़ता है इसलिए ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक ग्रहण को दौरान कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसलिए चलिए विस्तार से जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
क्या करें और क्या ना करें (Dos and Don'ts)
- चंद्र ग्रहण के दौरान झगड़ा ना करें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान किसी की निंदा ना करें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान बाहर जाने से भी बचें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिर में पूजा ना करें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान तुलसी माता को हाथ ना लगाएं।
- चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन ना बनाएं और ना ही खाएं।
- चंद्र ग्रहण के दौरान सोएं ना।
- चंद्र ग्रहण के दौरान संभोग ना करें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं चाकू या कैंची का भी इस्तेमाल न करें।
क्या करें
- चंद्र ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुसली के पत्ते जरूर डालें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान घरों में धूप बाती जलाकर कर रखें।
- चंद्र ग्रहण के दौरान खुद को शांत रखने का प्रयास करें।
जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है तो चंद्र ग्रहण लगता है। ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को लगता है। इस बार का ग्रहण 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को रात 08: 45 PM से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 6 मई को रात 1.00 बजे होगी।
इन मंत्रों का जाप ( Chand Grahan and Mantra)
- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:
- ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।
- ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।
- ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम: ।
करें हनुमान जी के मंत्रों का जाप ( Hanuman Mantra)
- 'ॐ हं हनुमते नम:। '
- 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्। '
- 'ॐ हं पवननन्दनाय स्वाहा। '
- 'ॐ नमो हरि मर्कट मर्कटाय स्वाहा। ' ...
- 'ॐ नमो भगवते हनुमते नम:।












Click it and Unblock the Notifications