Chandra Grahan 2018: चंद्रग्रहण की रात आकाश में लाल 'चांद' संग दिखेगा लाल 'मंगल', अद्भभुत होगा नजारा
नई दिल्ली। 27-28 जुलाई को सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है, चंद्र ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक 27 जुलाई को रात 11 बजकर 54 मिनट 02 दो सेकेंड पर होगी, जबकि पूर्ण चंद्रग्रहण रात 01 बजकर 51 मिनट 08 सेकेंड पर होगा। चंद्र ग्रहण के दौरान 'ब्लड मून' देखने को मिलेगा यानी इस दौरान चांद लाल रंग का दिखेगा।

आकाश में दूल्हा-दुल्हन के रूप में दिखेंगे चांद और मंगल
यही नहीं इस बार ग्रहण के दौरान आपको रात में एक और चमकता हुआ लाल रंग का ग्रह दिखेगा, जो कि मंगल ग्रह होगा क्योंकि शुक्रवार को मंगल ग्रह सूर्य के लगभग विपरीत दिशा में होगा और इसलिए यह ग्रह पृथ्वी के करीब होगा। उस दौरान लाल ग्रह मंगल और लाल रंग का चंद्रमा काले आकाश में एक दूल्हा-दुल्हन के रूप में नजर आएंगे।

अशुभ है ये ग्रहण
वैसे ज्योतिषियों के मुताबिक को चंद्रग्रहण अच्छा नहीं है क्योंकि उनके मुताबिक एक ही महीने पड़ने वाले ग्रहण कभी भी शुभ सूचक नहीं होते हैं, आपको बता दें कि इसी महीने की 13 तारीख को सूर्यग्रहण लगा था और अब 27 तारीख को चंद्रग्रहण लगने जा रहा है।

प्राकृतिक आपदाओं को दावत देगा ये ग्रहण
ज्योतिषियों का मानना है कि ये ग्रहण भूकंप, चक्रवात, ज्वालामुखी व सुनामी को दावत देगा यानी कि प्राकृतिक आपदाओं का सबब बनेगा इसलिए लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। इससे पहले 26 जुलाई 1953 को सबसे लंबा चंद्र ग्रहण पड़ा था। यह बीसवीं सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण था। इस दौरान ग्रीस में भीषण भूकंप आया था।












Click it and Unblock the Notifications