Career Forecast 2016: जमकर वाह-वाही लूटेंगे वृश्चिक राशि वाले
वृश्चिक- (24 अक्टूबर-22 नवम्बर): मंगल ग्रह, वृश्चिक व मेष राशि का स्वामी ग्रह है। यह आपकी राशि से छठे घर में विराजमान है एवं आपके भावी करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जब मंगल ग्रह आपकी राशि में प्रवेश करेगा तब आप में एक नया विश्वास पैदा होगा। उत्साह के साथ आगे बढ़ना वृश्चिक राशि वालों का एक सहज स्वभाव है। साथ ही, बेहतरीन परिणाम पाने के लिए आपको अपने पेशे में सहिष्णुता के स्तर को बढ़ाने की जरूरत है।
नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और आप अपनी नौकरी से संतुष्ट रहेंगे साथ ही आप अपने काम को लेकर क्रियात्मक व यथार्थवादी रहेंगे। (ऊपर उल्लिखित परिवर्तन विवरण के अनुसार) जब मंगल ग्रह दो अलग चरणों में आपकी राशि को प्रभावित करेगा, उस दौरान आपको अपने काम में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस कठिन दौर से शांतिपूर्वक ढंग से गुजरने के लिए अपने गुस्से को काबू में रखें तथा अपने रवैये को बदलें।
पढ़ें- Scorpio Love Horoscope | Year Horoscope 2016
अगस्त से अक्टूबर तक आपके प्रदर्शन का स्कोरकार्ड ऊपर उठेगा और आप नये कार्यों के लिये प्रेरित होंगे। जब बृहस्पति तुला राशि में प्रवेश करेगा तो आपको तरक्की मिल सकती है तथा आपकी नौकरी भी पक्की हो सकती है। इस फेरबदल से फ्रेशर्स को भी अपने करियर में ब्रेक मिल सकता है।
पढ़ें- अन्य राशियों का करियर होरोस्कोप
यदि आप मार्च से पहले एक नई नौकरी को स्वीकारते हैं तो आपको आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। मंगल ग्रह की बदलती दिशा इन परेशानियों का कारण है। इस दौरान नए दफ्तर में काम करते वक्त अपने सहकर्मियों से अच्छे रिश्ते बनाकर रखें। वर्ष की अंतिम तिमाही आपकी स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आशाजनक नज़र आती है।
स्लाइडर में देखें तारीखें जो महत्वपूर्ण हैं 2016 में-

19 जनवरी से 28 मार्च तक
मंगल के प्रभाव से एक नया विश्वास पैदा होगा, जो आपको आपके करियर में आगे बढने में मदद करेगा।

2 फरवरी से 12 अप्रैल तक
इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अधिक जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। अवसर को पहचाने में चूकियेगा मत।

10 मई से
बृहस्पति आपकी राशि में प्रवेश करेगा, जो आपके भाग्योदय का कारण बनेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे वो काम बनेगा।

10 सितंबर से
बृहस्पति तुला राशि में प्रवेश करेगा जिससे करियर में लाभ प्राप्त होगा। काम में उत्कृष्ट प्रदर्शन से आप वाहवाही व प्रोत्साहन बटोरेंगे।

साल 2016 में सबसे शुभ समय
25 मई से मार्च के अंत तक और 28 मई से 30 जून तक।












Click it and Unblock the Notifications