2016 में वृश्चिक राशि वालों की Astro Lovology
प्रेम और सम्बंध: अचानक से जीवन में कोई व्यक्ति प्रवेश कर जाएं और आपको बहुत अपना लगे, तो जल्दी विश्वास न करें। आपके ग्रहों की स्थिति बहुत उपयुक्त नहीं है इसलिए आपको धोखा मिल सकता है। केतु की स्थिति ऐसी है कि आपका दिल दुख सकता है, जबकि राहु की स्थिति के अनुसार, आप किसी सम्बंध में पड़ेंगे। वहीं वृहस्पति की स्थिति, 8 जनवरी के बाद से परिवर्तित हो जाएगी और आपको किसी प्रगाढ़ सम्बंध में पड़ने से रोकेगी। [सभी राशियों का Love Horoscope]

आपके सितारे कहते हैं कि आपको सही जीवनसाथी के लिए धैर्य और समझ का सहारा लेना पड़ेगा। 10 मई के बाद से वृहस्पति की स्थिति ऐसी हो जाएगी कि आपके जीवन में सबकुछ मंगल होगा।
10 मई के उपरान्त ही आपके जीवन में सफल सम्बंधों की उम्मीद की जा सकती है, उससे पहले आपके द्वारा लिया जाने वाला कोई भी निर्णय सही होने की शत्-प्रतिशत संभावना नहीं है। आपकी राशि में मंगल की स्थिति, 18 अप्रैल से 30 जून तक पारगमन स्थिति में रहेगी।
पढ़ें- क्या आपके पार्टनर की राशि वृश्चिक है?
पूरे वर्ष भर आपके जीवन में साथी की स्थिति में काफी उतार-चढ़ाव आएंगे। हालांकि, मंगह ग्रह के पशगमन के दौरान कुछ झड़प जीवन में हो सकती है, ऐसे में आपको रिश्ते को संभालने की जरूरत पड़ेगी। आपके अपने पति या पत्नी के साथ सम्बंध, मुखर और आक्रामक हो सकते हैं, ऐसा आपके सितारे इंगित करते हैं। याद रहें, क्षमा करना सबसे बड़ा गुण होता है। इसलिए, अधिक संवेदनशील होने से बचें और गलती होने पर क्षमा करना सीखें।












Click it and Unblock the Notifications