Forecast 2016: मिथुन राशि वालों के करियर में होंगे बड़े परिवर्तन
मिथुन- (22 मई-21 जून): अनुकूलनशीलता, दृढता एवं आपकी अभिलाषाएं जीत हासिल करने में मदद करेंगी। ग्रहों की बदलती चाल के कारण आपके कौशल को कई कसौटियों से गुजरना पड़ सकता है। जनवरी व फरवरी के दौरान जब मंगल ग्रह छठे घर में आसन ग्रहण करेगा तब आपको अपने करियर में होने वाले परिवर्तनों से संबंधित कुछ संकेत प्राप्त होंगे। मार्च में नई नौकरी के रूप में आपको एक संगठन में नई भूमिका निभानी पड़ सकती है, जिसके लिए आपको खुद में कुछ बदलाव भी करने पड़ सकते हैं। ये तबदीलियां अस्थायी भी हो सकती हैं।
पढ़ें- Gemini Love Horoscope | Year Horoscope 2016
आपका अनुभव करियर संबंधित परेशानियों को हल करने में मदद करेगा। मध्य अप्रैल तक धनु राशि में बैठा मंगल ग्रह आपको अपने कामकाज में पूरी तरह से व्यस्त कर देगा। इस दौरान समस्याओं से चतुराई से निपटें तथा हर काम को शांति से व आराम से करें। परंतु मई के अंत में जब मंगल ग्रह फिर से वृश्चिक राशि में प्रवेश करता है तब टार्गिट व असाइन्मन्टों का कार्यभार बढ सकता है जोकि आपको पूरी तरह से थका देगा। लेकिन आप घबराएं ना।
जून से अगस्त तक वृश्चिक राशि में मंगल के प्रभाव से सब कुछ मंद हो जायेगा। यह आत्मविश्लेषण, कार्यों को संगठित रूप से क्रमबद्ध करने में एवं बदलती परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को अनुकूल करने में आपकी मदद करेगा।
पढ़ें- अन्य राशियों का करियर होरोस्कोप
धनु राशि में शनि के साथ बैठा मंगल कमकाज में संकटों को बढ़ाएगा। यह पेशेवर चुनौतियों से भरा चरण सितंबर के अंत में आपको कुछ राहत प्रदान करेगा। अगस्त से लेकर सितंबर अंत तक चलती बुध की चाल आपको करियर की ऊंचाइयों पर पहुंचने में मदद करेगी। इस दौरान नए प्रोजेक्टों पर काम करने वाले फ्रीलांसरों को फायदा होगा।
सितंबर से तुला राशि में स्थान ग्रहण करता बृहस्पति आपको अपने करियर केंद्र में मजबूत स्थान पाने के सकारात्मक संकेत प्रदान करता है। वर्ष का अंतिम तिमाही शुभ रहेगा। आपकी पिछली प्रतिबद्धताएं करियर संबंधित विषयों पर अच्छा लाभांश प्रदान करेंगी।
स्लाइडर में देखें तारीखें जो महत्वपूर्ण हैं 2016 में-

3 जनवरी से 19 फरवरी तक
जब मंगल ग्रह छठे घर में आसन ग्रहण करेगा तब आपको अपने करियर में होने वाले परिवर्तनों से संबंधित कुछ संकेत प्राप्त होंगे।

7 मार्च से 18 अप्रैल तक
आपकी राशि से सात घर दूर धनु राशि में बैठे मंगल ग्रह के कारण आपको कई भिन्न भूमिकाओं को दृढ़ता से निभाना पड़ सकता है।

28 जून से 2 अगस्त तक
वृश्चिक राशि में मंगल की गति धीमी हो जाएगी। यह समय आत्मचिंतन का है। सोचें कि कैसे आगे बढ़ें।

3 अगस्त से 19 सितंबर तक
बुध की चाल आपको करियर की ऊंचाइयों पर पहुंचने में मदद करेगी। नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।

सितंबर से साल के अंत तक
तुला राशि में स्थान ग्रहण करता बृहस्पति आपको अपने करियर केंद्र में मजबूत स्थान पाने के सकारात्मक संकेत प्रदान करता है।

साल 2016 में सबसे शुभ समय
25 जनवरी से 22 मार्च तक, 16 अप्रैल से जून अंत तक और अगस्त से 24 अक्टूबर तक।
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications