Gemini Love Horoscope: प्यार में करीबी बढ़ायेगा 2016

प्रेम और सम्‍बंध: इस साल आपके दिल के मामलों का इलाज पूरी तरह हो जाएगा। प्‍यार और अंतरंगता का ग्रह, शुक्र आपकी राशि से सातवें स्‍थान पर धनु में स्थित है जो दर्शाता है कि साल की शुरूआत में आपके प्रेमपूर्ण जीवन में कई दिक्‍कतें आएगी। जो लोग सिंगल हैं वो किसी ऐसे के साथ प्रेम सम्‍बंध में बंध सकते हैं जिसकी उम्र उनसे कहीं ज्‍यादा होगी और वो पहले से ही किसी रिश्‍ते में बंधा हुआ होगा। [सभी राशियों का Love Horoscope]

Gemini Love Horoscope 2016 in hindi, Pyar ka Rashifal

मार्च से लेकर जून तक, आपके सम्‍बंधों में काफी विवाद आएगा, जिसे आपको सुलझाने की आवश्‍यकता पड़ेगी। रिश्‍ते में बहुत ज्‍यादा चिंता न करें और न ही उस व्‍यक्ति को लेकर अतिसंवेदनशील हो जाएं, इससे नकारात्‍मक असर पड़ता है। अपनी सोच को सदैव सकारात्‍मक रखें। अपने रिश्‍ते में आने वाले उतार-चढ़ाव के लिए तैयार हो जाएं।

जो लोग वैवाहित जीवन जी रहे हैं उनके लिए दिक्‍कत हो सकती है, वैवाहिक संकट होगा और कई क्षण ऐसे आएंगे, जिनसे आपका जीवन बिगड़ सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ क्‍वालिटी टाइम बिताएं और रोमेंस करने की कोशिश करें। आपस में अच्‍छा तालमेल रखें, एक-दूसरे को तनावमुक्‍त रखें। अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें।

पढ़ें- पार्टनर की राशि है मिथुन तो ये टिप्स हैं आपके लिये

नवविवाहित जोड़ों को इस साल खुशी मिल सकती है, उन्‍हें परिवार बढ़ाने का असवर मिलेगा। आपके ग्रह आपके जीवन में किसी व्‍यक्ति का आगमन सितम्‍बर तक दिखा रहे हैं। जीवनसाथी के साथ-साथ, अपने दोस्‍तों और सहयोगियों के साथ भी समय बिताएं। आपस में बातचीत करते रहें, अपने सीनियर्स के साथ टच में रहें, मार्च से लेकर जून अंत तक सावधानीपूर्वक हर निर्णय लें। पार्टनर के साथ बातों को छुपाएं नहीं, साफ और स्‍पष्‍ट बात करें, ताकि उनका आपसे लगाव बना रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+