Career Horoscope: मकर राशि के लिये बेहतरीन है 2016
मकर- (24 दिसम्बर-20 जनवरी): इस साल आपके करियर पर शनि व मंगल का प्रभाव साफ नज़र आ रहा है। ग्रहों की बदलती चाल के कारण आप निष्ठुर ढंग से अपने करियर की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में लगे रहेंगे। इसी समय, आपके राशि के शुभ ग्रह शुक्र के स्थान में परिवर्तन तथा आपके लकी स्टार बुध की स्थिति करियर को आगे ले जाने में आपकी मदद करेंगे।
इस दौरान निराश ना हों बल्कि अपने जस्बे को बनाए रखें। इस बीच, बुध ग्रह की मदद से आप काम में अपनी दक्षता को सुधार पाएंगे। 7 जनवरी को बुध ग्रह अपने पुराने घर को छोड़ेगा व 9 जनवरी को आपकी राशि में विराजमान होगा एवं यहां वह फरवरी के मध्य तक स्थित रहेगा। इस अवधि में, आपको अपने काम करने के तरीकों से जुड़ी कुछ स्पष्ट बातें समझ में आएंगी। नई चुनौतियां सामने आयेंगी।
Capricorn Love Horoscope | Yearly Horoscope
मार्च से जून के अंत तक आपके करियर प्रगतिशील व सकारात्मक रहेगा। लेकिन जब मंगल ग्रह वृश्चित राशि में प्रवेश करेगा तब आपके करियर में कुछ संकट भरी परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। जब मंगल ग्रह धुन राशि में प्रवेश करता है तब उसकी चाल में एक बदलाव नज़र आता है।
मई के अंत से जून के अंत तक मंगल ग्रह फिर से वृश्चिक राशि में बैठता है। इस दौरान मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। इस वक्त लक्ष्य प्राप्त करने के लिए एवं डेडलाइन पर काम खत्म करने के लिए उच्च पद के कर्मचारियों को अपने टीम के सदस्यों को प्रेरित करना होगा। सौंपे गए काम को पूरा करने के लिए बिना अपना आपा खोए आपको एक टास्क मास्टर की भूमिका निभानी होगी।
पढ़ें- अन्य राशियों का करियर होरोस्कोप
विदेशी प्रोजेक्टों पर काम करने का सामर्थ्य रखने वाले योग्य अधिकारी कुछ आकर्षक प्रोजेक्टों को हासिल कर पाएंगे। एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छे से पढ़ लें। संभावना है कि फर्म में काम करने वाले व्यक्ति टीम लीडर के रूप में एक जिम्मेदार पद पर विदेश में तैनात हो सकते हैं।
सितंबर के महीने में शुक्र का प्रभाव आपके लिए शुभ होगा। इस दौरान आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, इन जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक रूप से पूर्ण करने पर आपकी करियर की गाडी आगे बढ सकती है। वर्ष की अंतिम तिमाही आपके करियर के लिए काफी लाभदायक रहेगी।
तारीखें जो महत्वपूर्ण हैं 2016 में-

9 जनवरी से 16 फरवरी
आप एक नई रणनीति को बनाने में सक्षम रहेंगे तथा ये रणनीतियां नई चुनौतियों का सपलतापूर्वक सामना करने में मदद करेंगी।

6 मार्च से 30 जून के अंत तक
आपके करियर का ग्राफ प्रगतिशील व सकारात्मक रहेगा, लेकिन बीच-बीच में बधाएं आ सकती हैं।

6 मई से 26 जून तक
आपको अपने कार्यस्थल पर क्रियाशील कौशल का इस्तेमाल करना पड़ सकता है, खासकर उन कर्मचारियों को संभालने के लिए जिनकी आपके साथ नहीं बनती है।

10 सितंबर से 23 नवम्बर तक
बृहस्पति तुला राशि में प्रवेश करेगा और यह आपकी करियर की यात्रा को सुखद बनाएगा। प्रोमोशन के चांस हैं।

2016 में सबसे शुभ समय
25 जनवरी से 16 फरवरी तक, 23 मई से जून के अंत तक और 6 अगस्त से 23 सितम्बर तक।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications