Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

2016 में मकर राशि वालों का Love Horoscope

प्रेम और सम्‍बंध: यह साल, आपके दिल के मामलों को लेकर बहुत चुनौतीपूर्ण होगा। आपकी अविनम्रता, आपको एक झटके में किसी के दिल से बेघर कर सकती है। अपने व्‍यवहार से प्रतिकूल परिस्थितियां उत्‍पन्‍न न करें। आपकी राशि में मंगल की स्थिति, धनु राशि में वक्री हो जाती है और 28 मई के बाद वृश्चिक राशि में वापस आ जाती है और 30 जून तक पुन: उसी स्थिति में आ जाती है। इसलिए, मुख्‍य परिवर्तन इसी दौरान होंगे। [सभी राशियों का Love Horoscope]

Capricorn Love Horoscope 2016 in hindi, Pyar ka Rashifal

आपकी राशि में ग्रहों का स्‍थान इस प्रकार है कि सम्‍बंधों में खटास का कारण आपकी सोच और आपका ही तरीका होगा, दूसरे पक्ष की कोई गलती नहीं होगी। इसलिए, आपको समझदारी दिखानी होगी। अगर किसी रिश्‍ते में हैं तो अच्‍छी तरह उसे निभाएं और पूर्णत: प्रतिबद्ध रहें। आपकी शादी के लिए सबसे अच्‍छा समय 10 मई के बाद आएगा।

मनमुताबिक प्यार नहीं मिलने की आशंका

हो सकता है कि आपने जिस तरह से सोचा हो, सम्‍बंधों में उतना ज्‍यादा प्‍यार न हो और न ही आपको अपने पार्टनर उतना प्रेम मिला हो, लेकिन एक बात याद रखिए कि पार्टनर या प्रेमिका को अपने काबू में करने की कोशिश न ही करें, तो बेहतर होगा। मंगल की स्थिति, आपकी राशि में मजबूत नहीं है ऐसे में आपके विचारों में भी अस्थिरता आएगी। आपको परिस्थितियों को परखने की आवश्‍यकता है।

विपरीत लिंग के प्रति आपको अधिक आकर्षण होगा। ऐसे में अपने दिल पर काबू रखें, निगाहों को बचाएं और सोच को पार्टनर के प्रति समर्पित रखें। बातचीत करते समय भी सावधानी बरतें। 24 जनवरी से 24 मई तक का लग्‍न ऐसा है कि आपका रिश्‍ता खूब फलेगा-फूलेगा। आपकी राशि में मंगल ग्रह, प्रतिगामी स्थ‍िति में होगा। 13 जुलाई से 5 अगस्‍त की अवधि में आपके प्रेम में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+