Makar (Capricorn) Business Horoscope 2022: बेहतरीन मौके मिलेंगे

नई दिल्ली, 22 दिसंबर। मकर राशि के कारोबारियों के लिए साल 2022 अनेक बेहतरीन मौके लेकर आ रहा है। आर्थिक मोर्चे पर आप पूरी तरह सफल होते नजर आ रहे हैं। नए करोबार स्थापित करेंगे, पुराने कारोबार को विस्तार देंगे। इस वर्ष आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा जिसके दम पर अनेक सफलताएं अर्जित करते जाएंगे खासकर जो युवा कारोबार की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं, उनका स्वागत सफलता से होगा। मार्च के बाद से शुभ ग्रहों की स्थिति के कारण बिजनेस में लाभ होने की संभावनाएं बनेंगी।

Business Horoscope 2022: मकर को बेहतरीन मौके मिलेंगे

मई के बाद जुलाई तक कारोबार को पूरी तरह विस्तार देने में सफल होंगे। इसके लिए कर्ज भी लेना पड़ेगा और लोगों का सहयोग भी। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, तेल, पेट्रोलियम पदार्थ, दवाओं, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट, ज्योतिष, वास्तु जैसे कार्यो से अच्छा लाभ अर्जित करेंगे। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में निवेश लाभ का सौदा रहेगा।

करियर राशिफल 2022

नवंबर-दिसंबर के माह में कोई परेशानी आ सकती है। कारोबार में एकदम से किसी प्रकार का ठहराव आ सकता है। प्रतिस्पर्धी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि बिजनेस में किसी प्रकार का नुकसान हो तो परेशान न हो यह मंदी एक-दो माह की रहेगी। कपड़ा और कागज के व्यापारियों को बड़ा नुकसान हो सकता है। फूड इंडस्ट्री से बड़ा लाभ अर्जित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+